Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई निगम में भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों पर बीजेपी की बैठक:महापौर-आयुक्त की मिलीभगत से आर्थिक गड़बड़ी का आरोप, 4 मई को घेराव-प्रदर्शन का ऐलान
Breaking News

भिलाई निगम में भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों पर बीजेपी की बैठक:महापौर-आयुक्त की मिलीभगत से आर्थिक गड़बड़ी का आरोप, 4 मई को घेराव-प्रदर्शन का ऐलान

By adminMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 30 at 70030 pm 1777663687
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 30 at 70030 pm 1777663687
भिलाई नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को लेकर बीजेपी ने बड़ा आंदोलन करने का फैसला लिया है। जिला भाजपा कार्यालय भिलाई में हुई बैठक में पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने 4 मई को निगम घेराव का ऐलान किया। समिति में श्याम सुंदर राव को संयोजक बनाया गया है, जबकि महेश वर्मा, भोजराज सिन्हा, दया सिंह, पीयूष मिश्रा और वीणा चंद्राकर सदस्य हैं। सभी ने मिलकर आंदोलन को सफल बनाने की बात कही है। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला संगठन प्रभारी रामजी भारती मौजूद रहे। उनके सामने भाजपा की 6 सदस्यीय जांच समिति ने निगम में हो रही आर्थिक गड़बड़ियों पर अपनी रिपोर्ट रखी। समिति ने कई मामलों को लेकर सवाल उठाए। इनमें शिक्षा उपकर की राशि, 1248 भूखंडों की नीलामी से मिले पैसे का इस्तेमाल, संजय नगर तालाब के पास की जमीन की नीलामी और निगम के फैसलों के खिलाफ जाकर किए गए काम शामिल हैं। महापौर और आयुक्त पर मिलीभगत का आरोप इस बैठक में भाजपा पार्षदों ने महापौर नीरज पाल और निगम आयुक्त पर सीधा आरोप लगाया। उनका कहना था कि, दोनों की मिलीभगत से निगम में आर्थिक गड़बड़ियां बढ़ रही हैं। जनता के कामों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्षदों ने कहा कि, कई बार शिकायत के बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ है। अधिकारियों की मनमानी पर होगा प्रदर्शन जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने भी इस पर सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, पार्षदों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं, इसलिए संगठन ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने साफ कहा कि अब अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी और भाजपा इसके खिलाफ खुलकर आवाज उठाएगी। गर्मी में पानी की दिक्कत पर निगम का ध्यान नहीं प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती ने कहा कि, भाजपा अब सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे पर लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। गर्मी के समय शहर में पानी की दिक्कत, सफाई की खराब व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी से लोग परेशान हैं, लेकिन निगम इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रहा। इस बैठक में यह भी तय किया गया कि 4 मई को नगर निगम का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन की अगुवाई भाजपा की 6 सदस्यीय समिति करेगी। बैठक के बाद कार्यकर्ता और पार्षद आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Odisha Nashili Injection Seized in Raigarh

May 31, 2026

छत्तीसगढ़ के 70 प्रतिशत खेतों में दूसरे राज्यों के बीज:प्रदेश में धान की 23 हजार किस्में, फिर भी बाहरी बीज के भरोसे खेत

May 31, 2026

Raipur Murder Case | Sister Chat Argument, Accused House Set Fire

May 31, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072570
Views Today : 48
Views Last 7 days : 1544
Views Last 30 days : 5415
Total views : 95773
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.