Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बालोद में चाकू की नोक पर लूट:शराब पीने के लिए पैसे खत्म होने पर राहगीर को रोका, पीटा और लूटा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

बालोद में चाकू की नोक पर लूट:शराब पीने के लिए पैसे खत्म होने पर राहगीर को रोका, पीटा और लूटा, 3 आरोपी गिरफ्तार

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 35 1777980047
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 35 1777980047
बालोद जिले में चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। ग्राम डेंगरापार निवासी 24 वर्षीय हरिश कुमार साहू ने बालोद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 अप्रैल को वह अपनी स्कूटी से आमापारा की ओर जा रहा था। नहर-नाली मार्ग के पास सुनसान जगह पर तीन युवकों ने अपनी स्कूटी उसके सामने खड़ी कर उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण युवक विरोध नहीं कर सका और आरोपियों ने उसके पास से 300 रुपए कैश, करीब 6 हजार रुपए की चांदी की चैन और 1 हजार रुपए की स्मार्ट वॉच लूट ली। इतना ही नहीं, जाते-जाते आरोपियों ने उसकी स्कूटी को भी नीचे गिराकर नुकसान पहुंचाया। ये 3 आरोपी हुए गिरफ्तार इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में बालोद कुंरूपारा निवासी विक्रम ठाकुर (22), लीगल यादव (19) और महादेव भवन (27) खाल्हे पारा निवासी अमित कुमार ठाकुर को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया। शराब पीने के बाद रची साजिश पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले साथ बैठकर शराब पी रहे थे और पैसे खत्म होने पर उन्होंने लूट की साजिश रची। इसके बाद सुनसान रास्ते से गुजर रहे युवक को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन, घटना में इस्तेमाल चाकू और करीब 90 हजार रुपए कीमत की स्कूटी बरामद कर ली है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमला यादव सहित पुलिस टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीजापुर में सुशासन शिविर, 400 ग्रामीणों को मिला वनाधिकार पत्र:धर्माराम शिविर में 19 विभागों के लगे स्टॉल, 10 पंचायतों से पहुंचे ग्रामीण, रखीं समस्याएं

May 30, 2026

PWD कर्मचारी 70 लाख के जेवर लेकर फरार:धमतरी में 40 साल पुराने कारोबारी रिश्ते का उठाया फायदा, सर्राफा व्यापारी से धोखाधड़ी,पुलिस तलाश में जुटी

May 30, 2026

कमिश्नरेट लागू होने के बाद जिला बदर की कार्रवाई:आदतन बदमाश मनिया को 6 जिलों से किया गया बाहर

May 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072524
Views Today : 265
Views Last 7 days : 1754
Views Last 30 days : 5508
Total views : 95696
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.