Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बालोद की 5000 साल पुरानी विरासत पर दुनिया की नजर:करकाभाट महापाषाणीय स्थल का अध्ययन करने दक्षिण कोरिया से पहुंचे शोधकर्ता
Breaking News

बालोद की 5000 साल पुरानी विरासत पर दुनिया की नजर:करकाभाट महापाषाणीय स्थल का अध्ययन करने दक्षिण कोरिया से पहुंचे शोधकर्ता

By adminMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 44 1778067675
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 44 1778067675
छत्तीसगढ़ की प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही है। बालोद जिले में स्थित लगभग 5000 साल पुराना करकाभाट महापाषाणीय स्थल विदेशी शोधकर्ताओं के आकर्षण का केंद्र बन गया है। हाल ही में दक्षिण कोरिया से दो शोधकर्ता इस ऐतिहासिक स्थल का अध्ययन करने यहां पहुंचे। करकाभाट का यह स्थल उस दौर का प्रमाण है, जब मानव समाज पूर्वजों की स्मृति में विशाल पत्थरों से स्मारक बनाता था। यहां मौजूद मेनहिर, डोलमेन और पत्थरों के वृत्त न केवल उस समय की अंतिम संस्कार पद्धतियों को दर्शाते हैं, बल्कि प्रागैतिहासिक समाज की धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं की भी जानकारी देते हैं। पुरातात्विक दृष्टि से यह क्षेत्र पाषाणकाल से महापाषाणीय काल तक मानव विकास की महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। संस्कृति और इतिहास को समझा कोरियाई शोधकर्ताओं ने स्थानीय गाइड यशकांत गढ़े और टोमेश ठाकुर के मार्गदर्शन में स्थल का विस्तृत अध्ययन किया। यहां की संस्कृति और इतिहास को समझा। उन्होंने अपने अनुभव को अद्भुत बताते हुए दोबारा आने की इच्छा जताई। सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे बालोद इको टूरिज्म के अध्यक्ष सूरज करियारे ने बताया कि जिले की ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए पिछले पांच वर्षों से प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी इस उपलब्धि को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि करकाभाट जैसे स्थलों तक विदेशी शोधकर्ताओं का पहुंचना इस बात का संकेत है कि छत्तीसगढ़ वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय धरोहरों के संरक्षण के साथ पर्यटन के जरिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाए जा रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Odisha Nashili Injection Seized in Raigarh

May 31, 2026

छत्तीसगढ़ के 70 प्रतिशत खेतों में दूसरे राज्यों के बीज:प्रदेश में धान की 23 हजार किस्में, फिर भी बाहरी बीज के भरोसे खेत

May 31, 2026

Raipur Murder Case | Sister Chat Argument, Accused House Set Fire

May 31, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072569
Views Today : 47
Views Last 7 days : 1543
Views Last 30 days : 5414
Total views : 95772
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.