Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पूर्व मेयर के भतीजे ने स्कूल संचालक से गाली-गलौज की:रायपुर में शोएब ने गाड़ी को टक्कर मारी, जान से मारने की धमकी दी, FIR
Breaking News

पूर्व मेयर के भतीजे ने स्कूल संचालक से गाली-गलौज की:रायपुर में शोएब ने गाड़ी को टक्कर मारी, जान से मारने की धमकी दी, FIR

By adminFebruary 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs61770553876 1 1770568378
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



gifs61770553876 1 1770568378
रायपुर में शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व मेयर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर ने स्कूल संचालक आरबी मिश्रा की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद संचालक से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो 6 फरवरी की रात 10 बजे का है। अब स्कूल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। शोएब ढेबर की तलाश शुरू कर दी गई है। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है। पहले देखिए ये तस्वीरें- अब जानिए क्या है पूरा मामला शिकायतकर्ता आरबी मिश्रा ने तेलीबांधा पुलिस को बताया, कि वे विधायक कॉलोनी, मकान नंबर 1/9 तेलीबांधा निवासी है। विशेष बच्चों का स्कूल संचालित करते हैं। 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे वह विधायक कॉलोनी से वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर दर्शन के लिए गया था। दर्शन के बाद जब वह अपनी कार क्रमांक CG-04-PY-5003 के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही इडिवर कार के चालक शोयेब ढेबर ने गाड़ी लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्क्रेच मारा। आरबी मिश्रा ने गाड़ी ठीक से चलाने के लिए कहा, तो बीच सड़क में गाड़ी रोकर वो गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरबी मिश्रा थाना पहुंचे और शोएब ढेबर के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शराब कारोबारी अनवर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पहले भी जेल में कर चुका है अभद्रता बता दें कि शोएब ढेबर का नाता पहले भी विवादों से रहा है। 7 अगस्त 2025 को शोएब जेल में बिना अनुमति मुलाकात कक्ष में घुस गया था। इस दौरान उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने शोएब पर कार्रवाई करते हुए उसकी किसी भी कैदी से मुलाकात पर रोक लगा दी। जेल अधीक्षक के आदेश में कहा गया कि इस घटना से न केवल सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि जेल के संचालन में भी बाधा उत्पन्न हुई। इसके बाद पहले जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 3 महीने के लिए बैन कर दिया था। बैन करने के बाद जेल प्रहरी की शिकायत पर गंज पुलिस ने केस दर्ज किया था। जूक क्लब में व्यापारी से की थी मारपीट 19 सितंबर 2024 को भी जूक क्लब में मारपीट के मामले में शोएब ढेबर का नाम सामने आया था। शोएब ने इस क्लब में कारोबारी से मारपीट हुई थी। विवाद पार्किंग में गाड़ी रिवर्स करने के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद शोएब मारपीट पर उतर आया था। पीड़ित के FIR दर्ज कराने के बाद तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आईपी क्लब में गोलीकांड में नाम आया था सामने 5 साल पहले फायरिंग मामले में शोएब की गिरफ्तारी हुई थी। रायपुर के IP क्लब में शोएब ढेबर और उसके साथियों ने कुछ अन्य युवकों के साथ मारपीट की थी। मंदिर हसौद थाने में शिकायत के बाद शोएब पर FIR दर्ज हुआ था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

विप्रो फाउंडेशन ने सेवा के साथ मनाया महिला दिवस

March 11, 2026

प्राथमिक शाला गिधवा के 17 विद्यार्थियों को दी गई विदाई

March 11, 2026

प्लेसमेंट कैंप 17 मार्च को अनेक पदों पर होगी भर्ती

March 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

063756
Views Today : 3
Views Last 7 days : 204
Views Last 30 days : 6853
Total views : 84469
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.