Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दोस्त से निशानेबाजी की शर्त लगाकर ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पर फेंके पत्थर, ट्रेन का टूटा शीशा; RPF ने लिया कड़ा एक्शन
Breaking News

दोस्त से निशानेबाजी की शर्त लगाकर ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पर फेंके पत्थर, ट्रेन का टूटा शीशा; RPF ने लिया कड़ा एक्शन

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
05 05 2026 cg train stone pelting
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में दो नाबालिगों ने निशानेबाजी की शर्त के चलते चलती ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया, जिससे कोच का शीशा टूट गया। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 05 May 2026 12:14:46 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2026 12:14:46 PM (IST)

दोस्त से निशानेबाजी की शर्त लगाकर ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पर फेंके पत्थर, ट्रेन का टूटा शीशा; RPF ने लिया कड़ा एक्शन
छत्तीसगढ़ में निशानेबाजी की शर्त में ट्रेन पर फेंका गया पत्थर (AI Generated Image)

HighLights

  1. ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के कोच का शीशा हुआ क्षतिग्रस्त
  2. RPF ने दो नाबालिगों को पकड़कर की कार्रवाई
  3. पूछताछ में आरोपितों ने घटना की वजह कबूली

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। ट्रेन पर पत्थरबाजी कर कोच का शीशा तोड़ना दो नाबालिगों को महंगा पड़ गया। आरपीएफ ने जांच के बाद दोनों को पकड़ लिया है। पूछताछ में सामने आया कि यह घटना किसी आपराधिक साजिश के तहत नहीं, बल्कि आपसी शर्त के चलते हुई।

ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस को बनाया निशाना

घटना रविवार को 12101 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के सामान्य कोच में हुई। रसमड़ा–दुर्ग रेलखंड के किमी 869/10-12 के पास चलती ट्रेन पर पत्थर फेंका गया, जिससे कोच का शीशा टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल सक्रिय हो गया।

जांच में पकड़े गए नाबालिग

मंडल सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य के निर्देश पर राजनांदगांव आरपीएफ पोस्ट प्रभारी और निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास सघन जांच शुरू की। पतासाजी के दौरान बघेरा गेट के पास दो नाबालिग संदिग्ध अवस्था में मिले, जिन्हें हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ के दौरान एक नाबालिग ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ तालाब में नहाने आया था। इसी दौरान दोनों के बीच निशानेबाजी की शर्त लगी। शर्त के तहत गुजरती ट्रेन पर पत्थर मारना था। पत्थर सीधे कोच के शीशे पर लगा और वह क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी ने यह बात अपने अभिभावक के सामने भी स्वीकार की।

रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई

इस मामले में आरपीएफ पोस्ट राजनांदगांव में दोनों नाबालिगों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

रेलवे ने दी चेतावनी

रेलवे सुरक्षा बल ने इस घटना को गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी यात्रियों की जान के लिए खतरा बन सकती है। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत आरपीएफ या रेलवे हेल्पलाइन 139 पर दें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Medical Shops Raided for Illegal Weight Loss Drugs

May 26, 2026

राजस्व-मंत्री भड़ककर बोले-सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो: VIDEO:रायपुर तहसील के अधिकारियों को लगाई फटकार, पहले कर चुके है पटवारी को सस्पेंड

May 26, 2026

रकबे के आधार पर समितियों से मिलेगा किसानों को खाद:रायपुर में अफसरों का दावा-उर्वरक का पर्याप्त भंडार, नैनो उर्वरक लेना पूरी तरह वैकल्पिक

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072030
Views Today : 114
Views Last 7 days : 1916
Views Last 30 days : 5005
Total views : 94722
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.