Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तीन साल में सात अफसरों पर ED का शिकंजा, दो जेल में और पांच को जमानत
Breaking News

तीन साल में सात अफसरों पर ED का शिकंजा, दो जेल में और पांच को जमानत

By adminDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 12 2025 cg assem
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीन साल के भीतर सात अफसरों पर कार्रवाई की। इनमें अभी भी दो अधिकारी जेल में और पांच जमानत पर हैं। ये जानकारी विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखित में जवाब दी।

सीएम ने दी ये जानकारी

रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के प्रश्न पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वाणिज्य व उद्योग विभाग के तत्कालीन संयुक्त सचिव अनिल टुटेजा के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति प्रदान कर कार्रवाई की गई। वे वर्तमान में जेल में हैं।

तत्कालीन कोरबा कलेक्टर आइएएस रानू साहू को ईडी की ओर कार्रवाई कर जेल भेजने पर राज्य सरकार की ओर से निलंबित किया गया है। वर्तमान में वे जमानत पर हैं।

इन अधिकारियों पर भी हुई है कार्रवाई

आइएएस समीर विश्नोई भू विज्ञान व खनिज के तत्कालीन निदेशक आइएएस समीन विश्नोई के विरुद्ध सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आरोप पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा ईडी की ओर से कार्रवाई कर जेल भेजने पर राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित किया है।

आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है। उनके विरुद्ध विधि व विधायी कार्य विभाग से अभियोग पत्र प्रस्तुत करने की अनुमति मांगी गई है। वर्तमान में वे जेल में हैं।

भौमिक व खनिकर्म के तत्कालीन संचालक जेपी मौर्य के खिलाफ सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से एसीबी व ईओडब्ल्यू को संदेही अफसर के रूप में जांच के लिए अनुमति दी गई है।

राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर और तत्कालीन उपसचिव मुख्यमंत्री कार्यालय सौम्या चौरसिया के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति को संज्ञान में लेकर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- CG News: जमीन लेकर भी नहीं लगाया उद्योग, 240 उद्यमियों का भूखंड आवंटन रद

विधि व विधायी कार्य विभाग में इनके विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति दी है। वर्तमान में वे जमानत पर हैं। तत्कालीन संयुक्त कलेक्टर भरोसा राम ठाकुर को सामान्य प्रशासन ने निलंबित किया है।

विधि व विधायी कार्य विभाग में इनके विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति दी है। वर्तमान समय में जमानत पर हैं। विधायक मूणत ने कैलेंडर वर्ष 2023, 2024 और 2025 के दौरान ईडी द्वारा राज्य के आइएएस, आइपीएस, आइआरएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर की गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांग्रेस बोली-बुलडोजर कार्रवाई के दौरान ठेकेदारों को जमीनआवंटित की गईं:भाजपा ने कहा-विधायक के मांग पर की गई कार्रवाई;बीजापुर में 118 घर ढहाए गए थे

January 21, 2026

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:महिला से गैंगरेप, नक्सलियों ने मारी गोली, IAS अफसरों का ट्रांसफर, चलती स्कॉर्पियो में लड़कियों का स्टंट, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

January 21, 2026

रायपुर ने दिव्यांगजनों को मिलेगी नौकरी:23 जनवरी को रोजगार प्लेसमेंट कैम्प, जानिए क्या है योग्यता, कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरुरी

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056128
Views Today : 120
Views Last 7 days : 2046
Views Last 30 days : 7041
Total views : 72400
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.