Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » डॉ. दिनेश मिश्र बोले- जादू-टोना नहीं, डर-अज्ञानता है असली वजह:अंधविश्वास से विकास रुका, वैज्ञानिक सोच अपनाए बिना समाज आगे नहीं बढ़ेगा
Breaking News

डॉ. दिनेश मिश्र बोले- जादू-टोना नहीं, डर-अज्ञानता है असली वजह:अंधविश्वास से विकास रुका, वैज्ञानिक सोच अपनाए बिना समाज आगे नहीं बढ़ेगा

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 38 1777984329
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 38 1777984329
अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि, अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियां समाज के विकास में बड़ी बाधा हैं। उन्होंने साफ कहा कि जादू-टोना जैसी चीजों का कोई अस्तित्व नहीं है, यह सिर्फ डर, असुरक्षा और अज्ञानता का परिणाम है। डॉ. मिश्र ने बताया कि पिछले 30 वर्षों में ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में काम करते हुए उन्होंने पाया कि जहां संसाधनों की कमी होती है, वहां असुरक्षा बढ़ती है और वहीं से अंधविश्वास जन्म लेता है। कई बार लोग बीमारी में अस्पताल जाने के बजाय ओझा-गुनिया के पास जाते हैं, जिससे इलाज में देरी और जान तक का खतरा बढ़ जाता है। महिलाओं पर लगते हैं टोना-टोटका के आरोप उन्होंने कहा कि कई मामलों में फसल खराब होने या पारिवारिक समस्या का कारण वैज्ञानिक नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति खासकर महिलाओं पर “डायन” का आरोप लगाकर निकाल लिया जाता है। इससे हिंसा और सामाजिक बहिष्कार जैसी गंभीर घटनाएं होती हैं। संविधान भी देता है वैज्ञानिक सोच अपनाने का अधिकार डॉ. मिश्र ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 51A(h) के तहत हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाए। लेकिन सिर्फ कानून से सोच नहीं बदलती, इसके लिए लगातार जागरूकता जरूरी है। तर्क से ज्यादा असर दिखाने से होता है उन्होंने कहा कि लोगों को सीधे गलत कहने के बजाय समझाना जरूरी है। जब “चमत्कार” के पीछे का विज्ञान प्रयोगों से दिखाया जाता है, तो लोग खुद समझते हैं और उनकी सोच बदलती है। विज्ञान को खेती, स्वास्थ्य और आजीविका से जोड़ना होगा। अगर लोग अंधविश्वास छोड़कर सही दिशा में पैसा खर्च करें, तो उनका जीवन बेहतर हो सकता है। संगठनों के लिए 3 बड़े सुझाव नई चुनौतियों के साथ बढ़ेगा खतरा उन्होंने चेताया कि जलवायु परिवर्तन, नई बीमारियां और सोशल मीडिया की अफवाहें आने वाले समय में अंधविश्वास को और बढ़ा सकती हैं, इसलिए अभी से वैज्ञानिक सोच को मजबूत करना जरूरी है। नारा नहीं, आदत बने वैज्ञानिक सोच डॉ. मिश्र ने कहा कि “सोच बदलो, अंधविश्वास हटाओ” सिर्फ नारा नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होनी चाहिए। जब लोग डर के बजाय तर्क और प्रमाण के आधार पर निर्णय लेने लगेंगे, तभी समाज में असली बदलाव आएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ दिल्ली, महाराष्ट्र, ओडिशा और मध्यप्रदेश से भी सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक वैन:घटनास्थल पर ही होगी प्रारंभिक जांच, सैंपलिंग और टेस्टिंग

May 25, 2026

बिलासपुर में लालच देकर धर्मांतरण का आरोप:चिलचिलाती धूप में टीन शेड के नीचे चल रही थी प्रार्थना सभा; पास्टर समेत 3 पर FIR

May 25, 2026

निजी वाहनों पर ‘पुलिस’ लिखने वालों पर होगी कार्रवाई:दुर्ग में गाड़ियां होंगी जब्त, टाइगर मोबाइल-हाईवे पेट्रोलिंग टीम को जांच के आदेश

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071901
Views Today : 100
Views Last 7 days : 1991
Views Last 30 days : 4950
Total views : 94522
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.