Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जांजगीर-चांपा में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला:अकलतरा में हुई घटना, सुसाइड की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Breaking News

जांजगीर-चांपा में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला:अकलतरा में हुई घटना, सुसाइड की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
44721a97 089b 4446 891d 2ff903eced77 1777961459171
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



44721a97 089b 4446 891d 2ff903eced77 1777961459171
जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। यह घटना महाविद्यालय के पीछे स्थित स्टेडियम के पास की है। मृतक की पहचान रुपेश चौहान (19), निवासी वार्ड नंबर 14 के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रुपेश किसी काम से रायपुर गया था और एक दिन पहले शाम करीब 5 बजे घर लौटा था। सोमवार रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद वह घर से निकला, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। सुबह लोगों ने देखा शव मंगलवार (5 मई) सुबह स्थानीय लोगों ने स्टेडियम के पास पेड़ से उसका शव लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी भास्कर शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या की आशंका, जांच जारी पुलिस के अनुसार, मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि युवक नशे का आदी था। मृतक की मां के अनुसार, रुपेश परिवार का बड़ा बेटा था। उसके पिता लंबे समय से बीमार हैं। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। रुपेश की अचानक मौत से परिवार सदमे में है। इलाके की सुरक्षा पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्टेडियम क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यह इलाका लंबे समय से नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है, जहां शाम होते ही शराबखोरी और अवैध गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

करपात्री स्टेडियम में कचरे का ढेर गंदगी के बीच अभ्यास की मजबूरी

May 13, 2026

A concrete road was built, but the mud left on the side is now causing problems for passersby.

May 13, 2026

कांग्रेस झूठे प्रचार से बना रही है राजनीतिक माहौल: गुप्ता

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070229
Views Today : 84
Views Last 7 days : 695
Views Last 30 days : 3414
Total views : 91386
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.