Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Youth murdered in Raipur after arguing with his mother | रायपुर में मां से विवाद करने पर युवक की हत्या: गला दबाया फिर डबरी में डूबा-डूबा कर मार डाला, आत्महत्या दिखाने पटरी पर फेंकी लाश – Chhattisgarh News
Breaking News

Youth murdered in Raipur after arguing with his mother | रायपुर में मां से विवाद करने पर युवक की हत्या: गला दबाया फिर डबरी में डूबा-डूबा कर मार डाला, आत्महत्या दिखाने पटरी पर फेंकी लाश – Chhattisgarh News

By adminSeptember 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 1759056986
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बेटे ने मां से विवाद करने वाले युवक की 3 दोस्तों के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी है। आरोपियों ने पहले युवक से जमकर मारपीट की, उसका गला दबाया, फिर कई बार डबरी में डूबा-डूबा कर मार डाला।

.

लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जिससे यह आत्महत्या लगे। लेकिन लाश ट्रेन से नहीं कटी। लोको पायलट ने ट्रेन धीरे होने की वजह से लाश को देख लिया था। मृतक की पहचान खमतराई निवासी ओमकार के रूप में हुई। अब पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र के उरकुला का है।

लंबी जांच के बाद पता चला की लाश ओमकार ओझा नाम के युवक की है।

लंबी जांच के बाद पता चला की लाश ओमकार ओझा नाम के युवक की है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

आरोपी भानु दास मानिकपुरी ने बताया कि, 9-10 सितंबर की रात संजय निषाद के घर पर अजय दास की मां लक्ष्मी दास मानिकपुरी और ओमकार रुके थे। ओमकार शराब पीकर लक्ष्मी दास के साथ विवाद कर रहा था। इसी दौरान अजय दास और भानू दास दोनों ने मिलकर ओमकार के साथ जमकर मारपीट की।

फिर उसे ई-रिक्शा में बैठाकर उरकुला रेलवे स्टेशन के पास सुनसान जगह पर लेकर गए। जहां दो साथी कमलेश दास और पीकेश दास भी पहुंचे। चारों ने मिलकर ओमकार को दोबारा मारा, फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान उसे डबरी के पानी में भी बार-बार डुबाया गया।

पटरी पर फेंकी लाश, लेकिन ट्रेन से नहीं कटी

आरोपियों ने इस हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने के लिए ओमकार की लाश को पटरी पर फेंक दिया। हालांकि लाश ट्रेन से नहीं कटी। लोको पायलट ने ट्रेन धीरे होने की वजह से लाश को देख लिया। फिर पुलिस को सूचना दे दी। युवक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे।

पुलिस को एक लावारिस ई-रिक्शा भी बरामद हुई। पता चला कि ई रिक्शा के मालिक ने किसी और को ई-रिक्शा बेच दिया था। लंबी जांच के बाद पता चला कि, लाश ओमकार ओझा की है। पुलिस ने जब ओमकार का नंबर ट्रेस किया। तो वह संजय निषाद के पास मिला।

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपी फरार

पुलिस ने संजय से पूछताछ की तो पता चला भानु दास मानिकपुरी और अजय दास मानिकपुरी ने उसे मोबाइल दिया है। पुलिस ने भानु दास मानिकपुरी को पकड़ा। इसके बाद 27 सिंतबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मुख्य आरोपी अजय दास मानिकपुरी फरार है। आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल, ई-रिक्शा और मोबाइल जब्त किया गया है।

ये 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

  • भानू दास मानिकपुरी (20) निवासी बलौदाबाजार के हथबंध। अभी रायपुर के खमतराई में रहता था।
  • पीकेश मानिकपुरी (20) निवासी रावभाठा, खमतराई रायपुर।
  • कमलेश दास (21) निवासी बंजारी नगर शिव मंदिर, खमतराई रायपुर।
  • संजय निषाद (18) निवासी आजाद नगर चौक, खमतराई रायपुर।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा DTO कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप:युवा कांग्रेस ने DTO को हटाने की मांग की, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

June 2, 2026

सर्वमंगला में ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन को अंतिम चेतावनी:कोरबा में रानी गुफा जीर्णोद्धार, धूल समस्या पर 5 जून को सुशासन तिहार का विरोध

June 2, 2026

रायपुर के क्वींस क्लब में होगा बड़ा बदलाव:25 करोड़ से बनेंगे होटल रूम, जिम, पूल और मॉडर्न स्पोर्ट्स फैसिलिटी; PPP मॉडल पर चलेगा

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072764
Views Today : 41
Views Last 7 days : 1680
Views Last 30 days : 5680
Total views : 96288
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.