Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Youth killed in a dispute over dancing at a birth anniversary celebration | जयंती समारोह में नाचने के विवाद में युवक की हत्या: रात ढाई बजे हुआ विवाद, सुबह 5.30 बजे रोककर मारा चाकू, दो संदेहियों से पूछताछ जारी – Chhattisgarh News
Breaking News

Youth killed in a dispute over dancing at a birth anniversary celebration | जयंती समारोह में नाचने के विवाद में युवक की हत्या: रात ढाई बजे हुआ विवाद, सुबह 5.30 बजे रोककर मारा चाकू, दो संदेहियों से पूछताछ जारी – Chhattisgarh News

By adminDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 12 22t142236392 1766393473
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी रायपुर के उरला इलाके में पंथी नाच के विवाद में सोमवार की सुबह नाबालिगों ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मृतक के दोस्तों को धमकी देकर फरार हो गए।

.

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है। संदेह के आधार पर दो नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक का नाम पुलिस द्वारा निखिल खरे बताया जा रहा है।

हत्या के बाद जांच करते हुए फोरेंसिक टीम के अफसर।

हत्या के बाद जांच करते हुए फोरेंसिक टीम के अफसर।

उरला निरीक्षक रोहित माहेलकर ने बताया, कि आरोपियों ने पंथी नाच में हुए विवाद की रंजिश भुनाने के लिए सोमवार की सुबह वारदात को अंजाम दिया है। उरला पुलिस के अनुसार बेमेतरा निवासी नीतिल खरे, उरला निवासी अपने चाचा टीजे खरे के घर आया हुआ था।

रविवार की रात को अपने दोस्तों के साथ उरला के सतनाम चौक पर आयोजित जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचा था। रविवार–सोमवार रात ढ़ाई बजे नीतिल डांस कर रहा था, इस दौरान उसका दो नाबालिगों से विवाद हो गया। समारोह में मौजूद लोगों ने विवाद छुड़वा दिया।

सुबह 5.30 निखिल खरे अपने चाचा के घर जा रहा था, इस दौरान आरोपियों ने रोका और चाकू से पांच वार किए। चाकू लगने के कारण निखिल जमीन में गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासियों की सूचना पर पहुंचे निखिल के चाचा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़।

घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़।

मौके पर ही तोड़ा दम

हमला इतना गंभीर था कि निखिल खरे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

दो संदेही हिरासत में

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारियों का कहना है, कि आरोपियों को गिरफ्तार करके पूरे मामले का खुलासा जल्द करेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.