![]()
मुंगेली जिले के जरहागांव में पुलिस ने सट्टा लिखते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी रितिक साहू (25) को मोबाइल और कागज पर सट्टा पट्टी लेते हुए पकड़ा गया। वह आम लोगों को पैसे का लालच देकर अंकों पर दांव लगवा रहा था।
.
पुलिस ने आरोपी रितिक साहू के पास से सट्टे से अर्जित 4,500 रुपये नकद, एक सट्टा पट्टी, एक डॉट पेन और 10,000 रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त की गई कुल सामग्री की कीमत 14,500 रुपये है।
सट्टेबाजी पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले में सट्टे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जरहागांव पुलिस और साइबर सेल ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम जरहागांव में यह कार्रवाई की।
रितिक साहू के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत अपराध क्रमांक 187/25 दर्ज किया गया है। उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी संलग्न किया गया है।
<
