बालोद| गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। बुधवार की तुलना में दिन व रात का पारा स्थिर रहा। उत्तर दिशा से ठंडी हवा आने से सूर्योदय के पहले व रात में ज्यादा ठंड का अहसास हो रहा है।
.
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी कर शीतलहर का अनुमान लगाया है। उत्तरी हवा चलने से ठिठुरन की स्थिति बन रही है। सुबह से शाम तक अधिकांश समय के लिए मौसम साफ रहा। शाम 6 से 7 बजे के बीच वातावरण में नमी की मात्रा 56 फीसदी रही। इस दौरान 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।
मौसम विभाग के दिसंबर के अंत तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है क्योंकि अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। शुक्रवार के पहले इस माह मौसम विभाग की ओर से शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया जा चुका है। पिछले साल दिसंबर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में इजाफा हुआ था। अभी कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। रात का तापमान 12 डिग्री के आसपास है।
<
