![]()
.
गुंडरदेही स्थित शारदा वाटिका में भाजपा ने दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि यह दोहरा अवसर मेरे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दीपावली जैसे पावन पर्व पर अपने कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और भाजपा परिवार के साथ यह खुशी साझा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, जनता की सेवा और आपसी सौहार्द को पार्टी की असली ताकत बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन कार्यकर्ताओं को एक परिवार के रूप में जोड़ने और प्रोत्साहित करने का कार्य करता है।
आप सभी का स्नेह और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। आने वाले समय में जनसेवा को और गति देने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। संयोग से इस दिन भाजपा नेता पुष्पेंद्र चंद्राकर का जन्मदिन भी था, उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर 10 पौधे लगाए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, पूर्व विधायक राजेंद्र राय, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष टोमन साहू, जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, कांति सोनबरसा, सरस्वती टेमारिया, सुनीता संजू साहू, मुकेश कौड़ो, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र टेकाम, जिला उपाध्यक्ष ठाकुरराम चंद्राकर, टिनेश्वर बघेल, हरीश कटझरे, मनीष झा, नरेश यदु, अश्वनी यादव, युवराज मार्कंडेय, प्रकाश सिन्हा, कुलदीप साहू, विश्वास गुप्ता, खेमलाल देवगन, तुकेश्वर पांडेय मौजूद रहे।
<



