Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Voter list revision begins in Gaurela-Pendra-Marwahi | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू: जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को दी विस्तृत जानकारी – Gaurela News
Breaking News

Voter list revision begins in Gaurela-Pendra-Marwahi | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू: जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को दी विस्तृत जानकारी – Gaurela News

By adminOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1efdfd15 39c3 4442 a7af 767c87443acb 1761812257537
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1efdfd15 39c3 4442 a7af 767c87443acb 1761812257537

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह कार्य 28 अक्टूबर, 2025 से प्रारंभ किया गया है।

.

इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली और उन्हें एसआईआर के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के दायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर गणना फार्म वितरित करेंगे और प्राप्त गणना फार्म पर अपने अभिमत के साथ आयोग के पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

कलेक्टर मंडावी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य एक बड़ी और पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे एसआईआर के दौरान अपने बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) नियुक्त करें और इस महत्वपूर्ण कार्य में बीएलओ को पूरा सहयोग प्रदान करें।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित बेक ने बताया कि एसआईआर में जिले के सभी मतदान केंद्रों के लिए नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बीएलओ मतदाताओं को गणना पत्रक उपलब्ध कराएंगे, उन्हें भरवाकर वापस प्राप्त करेंगे।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एसआईआर के तहत निर्धारित मतदाताओं के वर्गीकरण सहित आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी और उनकी प्रतियां भी उपलब्ध कराईं।

बैठक में अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भारतीय जनता पार्टी से श्री कुबेर सर्राटी, कांग्रेस पार्टी से अशोक शर्मा, बहुजन समाज पार्टी से तपेश्वर सिंह, जनता कांग्रेस (जे.) से रिजवान अंसारी और आम आदमी पार्टी से वसीम खान, भावेश वरकड़े शामिल थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में घर के अंदर मिली महिला की लाश:पति ने देखा पत्नी को फंदे पर लटका, भागकर किया था लव-मैरिज, पुलिस जांच में जुटी

May 25, 2026

ट्रेडिंग में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर दो-लाख ठगा:फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती से लिया पैसा, पुलिस ने दर्ज की FIR

May 25, 2026

नेता प्रतिपक्ष महंत बोले- रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक:मनेंद्रगढ़ में ज्योत्सना महंत बोलीं- धर्म की आड़ में राजनीति नहीं होनी चाहिए

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071917
Views Today : 131
Views Last 7 days : 2022
Views Last 30 days : 4981
Total views : 94553
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.