Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Villagers entered the police station and created a ruckus, beating up policemen. | ग्रामीणों ने थाने में घुसकर मचाया उत्पात, पुलिसकर्मियों को पीटा: सूरजपुर में जुआ पकड़ने के दौरान युवक की कुएं में गिरने से मौत, देर रात तक थाने में हंगामा – Surajpur News
Breaking News

Villagers entered the police station and created a ruckus, beating up policemen. | ग्रामीणों ने थाने में घुसकर मचाया उत्पात, पुलिसकर्मियों को पीटा: सूरजपुर में जुआ पकड़ने के दौरान युवक की कुएं में गिरने से मौत, देर रात तक थाने में हंगामा – Surajpur News

By adminOctober 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 20 at 005617763423e8 1760902128
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सूरजपुर जिले के कुंजनगर में जुआ पकड़ने गई पुलिस को देखकर भाग रहे एक युवक की कुएं में गिर जाने से मौत हो गई। हादसे के बाद भड़के सैकड़ों ग्रामीणों ने जयनगर थाने में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों की डंडों एवं हाथ-मुक्कों से पिटाई कर दी। ग्रामीणों क

.

जानकारी के मुताबिक, जयनगर थाने की पुलिस टीम रविवार की शाम कुंजनगर में जुआ की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी। जुआ खेल रहे ग्रामीण पुलिस टीम को देखकर जुआरी एवं मौके पर मौजूद अन्य लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर भाग रहा एक युवक कुएं में गिर गया। अंधेरा होने के कारण तत्काल ग्रामीणों को इसका पता नहीं चला।

ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से की हाथापाई

ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से की हाथापाई

बाद में जब युवक की खोजबीन की गई तो वह कुएं में डूबा हुआ मिला। जिस युवक की डूबने से मौत हुई है, वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

देर रात तक थाने में होता रहा हंगामा

देर रात तक थाने में होता रहा हंगामा

थाने में पहुंची भीड़, पुलिसकर्मियों को पीटा घटना के बाद कुंजनगर के ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने थाना परिसर में जमकर तोडफ़ोड़ की। थाना प्रभारी रूपेश कुंतल सहित पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों में हमला कर दिया। कुछ पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने डंडों से हमला कर दिया। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर और डंडे चलाए।

ग्रामीणों की संख्या बहुत ज्यादा होने एवं तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी बचाव की मुद्रा में रहे। सूचना पर तत्काल विश्रामपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं एसएसपी सूरजपुर ने तत्काल सूरजपुर, भटगांव सहित अन्य थानों के प्रभारियों व फोर्स के साथ ही जिला बल के जवानों को जयनगर पहुंचने का निर्देश दिया।

ग्रामीणों ने रात 10 बजे से लेकर करीब 1 बजे तक थाने को घेरकर रखा एवं जमकर हंगामा किया। अन्य थानों की फोर्स पहुंचने के बाद हालात को काबू में किया गया। ग्रामीणों को खदेड़ने के लिए पुलिसकर्मियों की टीम लगी है।

पुलिस पर लगाया अवैध वसूली का आरोप ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली के लिए जुआ पकड़ने का आरोप लगा हंगामा किया। ग्रामीण युवक के शव को तत्काल निकाले जाने की मांग भी करते रहे। पुलिस पर पहले भी जुआ प्रकरणों में अवैध वसूली के आरोप लगते रहे हैं। ग्रामीणों के भय से पुलिसकर्मी घंटों जूझते रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:विश्रामपुरी मेले में मुलाकात के बाद शुरू हुआ शोषण, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

June 19, 2026

प्रदेश के 86 व्यावसायिक शिक्षकों की सर्विस समाप्त:विरोध में समग्र शिक्षा कार्यालय पहुंचे, NSUI संग प्रदर्शन; विभाग बोला- एक शैक्षणिक सत्र के लिए थी ज्वाइनिंग

June 19, 2026

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074717
Views Today : 155
Views Last 7 days : 5643
Views Last 30 days : 9799
Total views : 102792
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.