![]()
.
ग्राम पंचायत कटगोड़ी में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों ने ग्रामीणों में आक्रोश पैदा कर दिया है। जनदर्शन प्रभारी को दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर फर्जी बिल बनाकर लाखों रुपए के गबन का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कई वर्षों से पंचायत खाते से बिना कार्य किए राशि निकाली जा रही है, जबकि जमीन पर अधिकांश कार्यों का कोई अस्तित्व ही नहीं है।
आरोपों के अनुसार पाइपलाइन, पानी टंकी, चबूतरा, सड़क मुरूम फिलिंग, सौंदर्यीकरण और शौचालय निर्माण जैसे कार्यों के भुगतान हो चुके हैं, लेकिन ये कार्य ग्राम में दिखाई नहीं देते। यहां तक कि पेयजल टैंकर, पंचायत चुनाव के टेंट और अन्य व्यवस्थाओं में भी अनियमितता की बात सामने आई है।
आरोप है कि सचिव और सरपंच के परिजनों के नाम पर फर्जी बिल लगाकर पंचायत निधि का दुरुपयोग किया गया है। ग्रामीणों ने 2017-18 से अब तक के 14वें और 15वें वित्त आयोग की राशि, बाजार वसूली व अन्य आय-व्यय की जांच की मांग की है।
<
