Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Unity March: The rally gave the message of unity, integrity and social harmony. | यूनिटी मार्च: रैली से एकता, अखंडता व सामाजिक सौहार्द्र का संदेश दिया – Korba News
Breaking News

Unity March: The rally gave the message of unity, integrity and social harmony. | यूनिटी मार्च: रैली से एकता, अखंडता व सामाजिक सौहार्द्र का संदेश दिया – Korba News

By adminNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
app 17630463266915f3b6635dc img 20251113 wa0289
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



app 17630463266915f3b6635dc img 20251113 wa0289

.

शहर में 15 ब्लॉक सरदार पटेल सामुदायिक भवन परिसर से लोगों ने यूनिटी मार्च निकाल एकता, अखंडता व सामाजिक सौहार्द्र का संदेश दिया। रैली शहर के प्रमुख चौक-चौराहे से गुजरी। जनप्रतिनिधि, अफसरों के साथ ही युवाओं व स्कूलों के छात्रों ने यूनिटी मार्च में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में रखे तिरंगा लहराते भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहे, वंदे मातरम के उद्घोष से लोगों ने देशभक्ति की भावना को मजबूत किया।

देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द्र के प्रतीक सरदार पटेल की स्मृति में निकाले यूनिटी मार्च के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजूदेवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर अजीत वसंत रहे।

शहर के ट्रांसपोर्ट नगर चौक, सीएसईबी पूर्व चौक, अटल परिसर-विवेकानंद उद्यान, घंटाघर चौक, सुभाष चौक से यूनिटी मार्च का कोसाबाड़ी चौक पहुंचने पर समापन हुआ। इस दौरान ढोढ़ीपारा विवेकानंद उद्यान के पास अटल परिसर में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, घंटाघर चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सुभाष चौक निहारिका में नेताजी सुभाषचंद्र बोस और कोसाबाड़ी चौक में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर जनप्रतिनिधि व अफसरों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। सरदार पटेल परिसर में अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लगभग 7 किलोमीटर यूनिटी मार्च में स्कूली छात्रों ने देश के महानायकों की वेशभूषा में देशभक्ति का परिचय दिया। मार्ग पर जगह-जगह सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत और नृत्य कार्यक्रम हुए।

राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों का भारत में विलय सूझबूझ से किया और राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, नक्सलवाद के उन्मूलन और 2047 तक विकसित व आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य पर अब तक प्रयास सराहनीय है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Doctor Duped Rs 1.25 Cr

May 15, 2026

निगम के 22 प्लेसमेंट कर्मियों को अनुकंपा नियुक्ति मिली:डिप्टी सीएम ने दिए थे आदेश, कमिश्नर ने निरस्त किए; अब हाईकोर्ट से मिली राहत

May 15, 2026

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई:जिला प्रशासन ने 5 हाईवा वाहन जब्त किए, दो ड्राइवर पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070518
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1090
Views Last 30 days : 3706
Total views : 91877
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.