बिलासपुर| शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने दो युवकों की जमकर पिटाई की। घटना बुधवार की रात की है। बदमाशों ने दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसों से मारा। इसका वीडियो सामने आया है। बदमाशों ने युवक को उठाकर बार-बार सड़क पर पटका। हमले में एक गंभीर रू
.
तालापारा निवासी अजय चौहान (22) अपने दोस्त करण बचकानी के साथ पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान गया था। इस दौरान राहुल बंजारे वहां पहुंचा। उसने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। इसके बाद राहुल के दोस्त अरमान अली, मनोहर विश्वकर्मा, धर्मेंद्र बंजारे और रितेश सोनकर भी आ गए। फिर पैसे मांगने लगे। करण ने पैसे देने से मना किया तो युवकों ने करण की पिटाई कर दी। अजय चौहान बीच-बचाव करने आया तो उसे भी पीटा। दोनों के जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसे चलाए। हमले में करण बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
<
