Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two people, including a Congress leader and a teacher, died in a truck-car collision in Sarangarh. | सारंगढ़ में ट्रक-कार भिड़ंत, कांग्रेस नेता-टीचर समेत 2 की मौत: नशे में थे, धान लोड ट्रक में घुसाई गाड़ी; स्टेयरिंग में फंसा रहा शव – Chhattisgarh News
Breaking News

Two people, including a Congress leader and a teacher, died in a truck-car collision in Sarangarh. | सारंगढ़ में ट्रक-कार भिड़ंत, कांग्रेस नेता-टीचर समेत 2 की मौत: नशे में थे, धान लोड ट्रक में घुसाई गाड़ी; स्टेयरिंग में फंसा रहा शव – Chhattisgarh News

By adminDecember 26, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 117 2 1766721614
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


यशवंत कुमार टंडन और रूपेंद्र कुमार देवांगन की सड़क हादसे में जान चली गई।

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में गुरुवार (25 दिसंबर) रात एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। दुम्हारी मोड़ के पास एक कार और ट्रक की टक्कर हुई, जिसमें कार सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र की है।

.

भटगांव की ओर से दो युवक कार में सवार होकर बिलाईगढ़ आ रहे थे, दोनों नशे में थे। इसी दौरान बिलाईगढ़ क्षेत्र से धान लोड कर एक ट्रक सरसीवां की ओर जा रहा था। दुम्हारी मोड़ के पास कार स्पीड में अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। ट्रक भी स्पीड में थी। दोनों वाहन बुरी तरह से टकराए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव बाहर निकाला। बताया जा रहा है इसमें कार ड्राइव कर रहे युवक का शव बहुत बुरी तरह स्टेयरिंग में फंसा था। जिसे निकालकर अस्पताल भेजा गया। मृतकों में यशवंत कुमार टंडन (37 साल) कांग्रेस का युवा नेता था और रूपेंद्र कुमार देवांगन (35 साल) शिक्षाकर्मी सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ था।

कार में फंसे शव को बाहर निकालने के बाद की तस्वीर।

कार में फंसे शव को बाहर निकालने के बाद की तस्वीर।

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस की मौजूदगी में शव बाहर निकाला

सूचना मिलने पर बिलाईगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी शिव कुमार धारी ने बताया कि कार सवार दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला गया।

एक युवक का शव कार की स्टीयरिंग में फंस गया था, जिसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान ग्राम ताड़ापारा (बिलाईगढ़) निवासी यशवंत कुमार टंडन और बिलाईगढ़ निवासी रूपेंद्र कुमार देवांगन के रूप में हुई है।

यशवंत कुमार टंडन और रूपेंद्र कुमार देवांगन की सड़क हादसे में जान चली गई।

यशवंत कुमार टंडन और रूपेंद्र कुमार देवांगन की सड़क हादसे में जान चली गई।

bfee5a62 9d32 4505 a42f 3ea1a30548c2 1766717934016

शराब का सेवन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण नशे में कार चलाना प्रतीत हो रहा है। जांच में सामने आया है कि कार सवार लोग भटगांव क्षेत्र से शराब का सेवन कर आ रहे थे।

उनके पीछे चल रहे वाहन चालकों ने पुलिस को बताया कि जमगहन के पास भी वे एक व्यक्ति को टक्कर मारने से बाल-बाल बचे थे। हालांकि, शराब सेवन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बता दें है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों में यह दूसरा बड़ा हादसा है, जिसमें कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

24 दिसंबर को हुए हादसे में एक अन्य युवक की मौत हो गई थी।

24 दिसंबर को हुए हादसे में एक अन्य युवक की मौत हो गई थी।

बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत

वहीं, जिले में 24 दिसंबर की शाम एक और सड़क हादसा हुआ था। जहां पचरी मोड़ से पथरिया मोड़ के बीच एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान महासमुंद जिले के सोनासिल्ली (पिथौरा) निवासी विनोद कुमार लहरे (32) के रूप में हुई है। वह अपने साढ़ू भाई हेतराम भारती के साथ घरेलू सामान लेने बिलाईगढ़ जा रहे थे।

हादसे में विनोद कुमार लहरे की मौके पर ही मौत हो गई। हेतराम भारती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बिलाईगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक घायल: सड़क संकरी होने से हुआ हादसा, टक्कर में हेलमेट भी टूटा, पुलिस जांच में जुटी

ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की मौत।

ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की मौत।

रामानुजगंज के सनवाल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद वाड्रफनगर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CRPF Jawan Suicide in Balrampur

June 25, 2026

शराब के नशे में चाकू लहराकर कर रहा था गुंडागर्दी:जान से मारने की दी धमकी, पुलिस से हुई शिकायत, गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल

June 25, 2026

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075494
Views Today : 353
Views Last 7 days : 2250
Views Last 30 days : 10212
Total views : 104820
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.