यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
रायपुर के सड़कों में चाकू लेकर घूमते बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पहले भी मारपीट के मामले में जेल जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को आर्म्स एक्ट में जेल भेजा है। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
.
खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि विजय नगर भनपुरी में एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहरा रहा हैं। आसपास से गुजर रहे लोगों को आतंकित कर रहा हैं। पुलिस ने आरोपी राकेश बाघ(24) की घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक चाकू जब्त किया है।

आरोपी के पास से एक चाकू जब्त किया है।
आरोपी मारपीट में जा चुके हैं जेल
इसी तरह कविलाश नगर के पास एक व्यक्ति हाथ में व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहरा रहा हैं। आसपास से गुजर रहे लोगों को आतंकित कर रहा हैं। पुलिस ने मौके में पहुंचकर आरोपी प्रेम दुबे(20) को गिरफ्तार किया हैं। दोनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट में एक्शन लिया गया हैं। आरोपी पहले भी मारपीट के मामले में जेल जा चुके हैं।
गिरफ्तार आरोपी 1. राकेश बाघ पिता दामु बाघ उम्र 24 वर्ष निवासी विजय नगर भनपुरी रायपुर।
2. प्रेम दुबे पिता स्व. रमेश दुबे उम्र 20 वर्ष निवासी शास्त्री नगर फोकट पारा थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।
<
