Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Two brothers dumped the decapitated body of a young man in the forest. | 2 भाइयों ने युवक की सरकटी लाश जंगल में फेंकी: थप्पड़ का बदला लेने मर्डर, कुल्हाड़ी से काटे, थैले में भरकर ठिकाने लगाए; दोनों गिरफ्तार – Kondagaon News
Breaking News

Two brothers dumped the decapitated body of a young man in the forest. | 2 भाइयों ने युवक की सरकटी लाश जंगल में फेंकी: थप्पड़ का बदला लेने मर्डर, कुल्हाड़ी से काटे, थैले में भरकर ठिकाने लगाए; दोनों गिरफ्तार – Kondagaon News

By adminDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5f66e1ce 6bc9 42d9 b6e2 2ccf74f8d5b41765213259 1 1766645132
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोंडागांव जिले में थप्पड़ के बदले सिर काट कर जंगल में फेंकने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 6 दिसंबर को 2 भाइयों ने मिलकर ग्राम बाड़ागांव के लछिन्दर पांडे को मारकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर थैले में भरकर जंगल में फेंक आ

.

मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है मामूली बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। लछिन्दर ने बड़े भाई को एक थप्पड़ मारा था। इसी बात से गुस्साए दोनों भाइयों ने उसकी हत्या की साजिश रची। घटना के दोनों आरोपी पकड़ा गए है। इसमें मुख्य आरोपी श्यामलाल नेताम ने हत्या की थी, फिर रामू नेताम संग मिलकर लाश को ठिकाने लगाया था।

आरोपी श्यामलाल नेताम हत्या का मुख्य आरोपी। जिसने सिर धड़ से अलग किया।

आरोपी श्यामलाल नेताम हत्या का मुख्य आरोपी। जिसने सिर धड़ से अलग किया।

जंगल में मिली थी लाश

पुलिस के अनुसार, 6 दिसंबर 2025 को विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम चनाभर्री के जंगल में सिरकटी लाश मिली थी। मृतक की पहचान ग्राम बाड़ागांव निवासी लछिन्दर पांडे के रूप में हुई थी।

मामूली विवाद के चलते उसकी निर्मम हत्या कर सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्रामपुरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की गई थी।

मर्डर का दूसरा आरोपी रामू नेताम। जिसने लाश को ठिकाने लगाने में मदद की।

मर्डर का दूसरा आरोपी रामू नेताम। जिसने लाश को ठिकाने लगाने में मदद की।

कपड़े के आधार पर हुई थी पहचान

अज्ञात शव मिलने की सूचना पर विश्रामपुरी थाने में मर्ग क्रमांक 65/2025 दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। शव का सिर गायब होना प्रथम दृष्टया हत्या की ओर इशारा कर रहा था। घटनास्थल की बारीकी से जांच और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ के बाद कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान लछिन्दर पांडे के रूप में की गई।

विवाद के बाद से लापता था

जांच के दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि मृतक का विश्रामपुरी साप्ताहिक बाजार में श्यामलाल नेताम और रामू नेताम से विवाद हुआ था, जिसके बाद से वह लापता था। संदेह के आधार पर श्यामलाल नेताम को तलब कर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपने छोटे भाई रामू नेताम के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया।

बाइक में बिठाकर जंगल ले गया, वहां मारा

आरोपी श्यामलाल ने बताया कि 3 दिसंबर 2025 को साप्ताहिक बाजार में फिर झगड़ा होने के बाद वह मृतक को बाइक से चनाभर्री के जंगल ले गया, जहां टंगिया से वार कर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसने सिर को धड़ से अलग कर कुरूभाठ के तालाब के पास छिपा दिया था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का सिर और हत्या में प्रयुक्त टंगिया बरामद कर ली थी। घटना के बाद से फरार चल रहे दूसरे आरोपी रामू नेताम (उम्र 24 वर्ष, निवासी कुररूभाठ) को पुलिस ने 24 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

छत्तीसगढ़ में अवैध-खनन पर अब लगेगा भारी जुर्माना:खनन माफिया पर सरकार का जीरो टॉलरेंस, नियम हुए सख्त, कम से कम 25 हजार पेनल्टी तय

June 25, 2026

भूपेश पेंड्रा पहुंचे, सराफा व्यापारी के घरवालों से की मुलाकात:पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075434
Views Today : 92
Views Last 7 days : 1989
Views Last 30 days : 9951
Total views : 104559
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.