Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Trap boys on Facebook and Instagram, invite them to the company, only then will you get paid. | फेसबुक-इंस्टाग्राम पर लड़कों को फंसाओ, कंपनी में बुलाओ,तभी मिलेगा पेमेंट: दुर्ग में सरकारी नौकरी का झांसा देकर लड़कियों से ठगी, बनाया बंधक, मोबाइल भी छीना – durg-bhilai News
Breaking News

Trap boys on Facebook and Instagram, invite them to the company, only then will you get paid. | फेसबुक-इंस्टाग्राम पर लड़कों को फंसाओ, कंपनी में बुलाओ,तभी मिलेगा पेमेंट: दुर्ग में सरकारी नौकरी का झांसा देकर लड़कियों से ठगी, बनाया बंधक, मोबाइल भी छीना – durg-bhilai News

By adminOctober 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
df88f076 c217 4a1c b38c e78501707ee1 1759501094510
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को बनाया बंधक

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नौकरी के नाम पर ठगी और लड़कियों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़कियों का आरोप है कि उन्हें 25 से 30 हजार रुपए सैलरी वाली सरकारी नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया और फिर बंधक बना लिया गया। उनके मोबाइल फोन छीन लि

.

पीड़िता ने बताया कि उसे कंपनी के सीनियर ने भरोसा दिलाया था कि पढ़ाई-लिखाई की कोई जरूरत नहीं, यहां काम से ही भविष्य बनेगा। लेकिन जैसे ही ट्रेनिंग शुरू हुई, चार दिन में ही पूरा माइंडसेट बदलने की कोशिश की गई। पांचवें दिन इंटरव्यू (अप्रूवल) के नाम पर दबाव बनाया गया कि नए लड़कों को भी भर्ती करवाओ तभी पेमेंट मिलेगा। पीड़िता का कहना था कि कंपनी में किसी को भी असल में काम नहीं करना होता, बल्कि सबको अपने जैसे और लोगों को फंसाकर लाना पड़ता है।

एक अन्य पीड़िता ने बताया कि उससे 3000 रुपए ट्रेनिंग फीस मांगी गई और बाद में 46,000 रुपए जमा करने का दबाव बनाया गया। घर वालों को झूठ बोलना पड़ा कि गवर्नमेंट जॉब मिली है और लाइसेंस और नॉमिनी के नाम पर पैसे देने होंगे। कंपनी में हर वक्त उनकी निगरानी होती थी। यहां तक कि वॉशरूम या सोने तक जाने पर भी नजर रखी जाती थी।

पीड़िता ने कहा- हमें कहा जाता था कि फेसबुक-इंस्टाग्राम पर लड़कों को फंसाओ, उन्हें कंपनी में बुलाओ। अगर घर जाने की बात करते तो धमकी देते कि घरवालों को बता देंगे कि तुम बॉयफ्रेंड बाजी करती हो।

खाना भी समय पर नहीं दिया जाता था। लड़कियों के मुताबिक, सुबह-रात को ही थोड़ा-सा खाना मिलता था और रात 2-3 बजे तक लड़कों से सोशल मीडिया पर चैट करने के लिए मजबूर किया जाता था।

बजरंग दल के रतन यादव, रवि निगम और ज्योति शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि पांच पीड़ित लड़कियां उनके पास मदद के लिए आई थीं। उन्होंने कहा कि बोरसी के कदम प्लाजा के गुडवे फैशन प्राइवेट लिमिटेड नामक ऑफिस में 100-150 लड़के-लड़कियों को इसी तरह बंधक बनाकर रखा गया है। इनमें अधिकतर बच्चे वनांचल क्षेत्र के साथ ही दूसरे प्रदेशों से आए हुए हैं। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर कर एक लड़की आत्महत्या करने जा रही थी, उनके साथ चार और लड़कियों को आज हम यहां थाने लेकर शिकायत दर्ज कराने आने आए हैं।

कंपनी के भीतर की हकीकत को लेकर एक और पीड़िता बोली- यहां पढ़ाई या जॉब जैसी कोई चीज नहीं है। हमें बार-बार कहा जाता है कि डिग्री लेकर क्या करोगे, बेरोजगार ही रहोगे। असल में यह सब केवल पैसों की चेन बनाने का खेल है।

मामले पर दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि पद्मनाभपुर पुलिस को पीड़ित लड़कियों की ओर से लिखित शिकायत मिली है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कंपनी नौकरी के नाम पर युवाओं से 20,000 रुपए से अधिक की रकम वसूलती है और नए लोगों को जोड़ने का दबाव डालती है। पुलिस ने कंपनी से जुड़े लोगों को नोटिस भेजा है और जांच जारी है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो मामले में अपराध दर्ज किया जाएगा।

149a1dda 5e7d 432f 9078 c139a97a4475 1759501141339
255a34d0 b74a 464c 905e e21dbcb7e3ef 1759501141339



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री सचिवालय में बड़ा फेरबदल:अधिकारियों के बीच नए सिरे से बांटा गया काम, संभागों की भी जिम्मेदारी तय

June 3, 2026

रायपुर समेत प्रदेश की आईटीआई रिक्त सीटों पर आवेदन शुरू:15 जून तक ऑनलाइन पंजीयन, कोपा, स्टेनो हिन्दी सहित विभिन्न कोर्स में मिलेगा प्रवेश

June 3, 2026

Farmhouse Murder, CGPSC Scam ED Raid, Driver Burnt, Lightning Deaths

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072804
Views Today : 36
Views Last 7 days : 1525
Views Last 30 days : 5691
Total views : 96330
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.