कवर्धा| उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे के कारण हुए भीषण सड़क हादसों को दृष्टिगत रखते हुए जिला परिवहन विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। परिवहन विभाग ने जिले के सभी यात्री बस संचालक व कमर्शियल वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील क
.
कोहरे में वाहन चलाते समय हेडलाइट को हमेशा लो-बीम मोड पर रखें, क्योंकि हाई-बीम लाइट कोहरे में सहायक नहीं होती। यदि वाहन में फॉग लैंप उपलब्ध हों तो उनका अनिवार्य रूप से उपयोग करें। कोहरे में न केवल स्वयं देख पाना, बल्कि अन्य वाहन चालकों को दिखाई देना भी अत्यंत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों से सावधानी अपनाने की अपील की गई है।
<
