Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » यह गोठान नहीं,जिला मुख्यालय का गौरवपथ है,आला प्रशासनिक अधिकारियों के नाक के नीचे सड़क में मवेशियों का जमावड़ा,नगरपालिका की लापरवाही से सांसत में शहरवासियों की जान,आखिर कब तक दुहाई देते रहेगें शहरी गोठान का जिम्मेदार अधिकार????
राजनीति

यह गोठान नहीं,जिला मुख्यालय का गौरवपथ है,आला प्रशासनिक अधिकारियों के नाक के नीचे सड़क में मवेशियों का जमावड़ा,नगरपालिका की लापरवाही से सांसत में शहरवासियों की जान,आखिर कब तक दुहाई देते रहेगें शहरी गोठान का जिम्मेदार अधिकार????

By AdminOctober 16, 2022Updated:October 16, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर। जी हां,आप बैठे हुए मवेशियों की जो तस्वीरे देख रहें हैं,यह किसी गोठान का नहीं अपितु शहर के सबसे प्रमुख मार्ग गौरवपथ का है। शनिवार की सुबह साढ़े 8 बजे ली गई यह तस्वीर कलेक्टर निवास से लेकर जूदेव प्रतिमा के पास की है। दर्जनों मवेशी आराम से बीच सड़क में डेरा जमाएं हुए है। वाहन चालक,इन मवेशियों से बच कर चलने के लिए मजबूर हैं। इन दिनों लगातार हो रही वर्षा से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। खास कर,रात के समय दूर से मवेशियों के नजर न आने से शहर में हादसे में होते रहते हैं। लेकिन,जिम्मेदार अधिकारियों की नींद अब तक नहीं टूटी है। मवेशी पालकों की मनमानी के आगे प्रशासन पूरी तरह से नतमष्तक हो चुका है।

duguni
शहर की सड़कों में मवेशियों का डेरा,नगर पालिका नदारद

कागजों में सिमटा नगरपालिका का अस्तित्व –
भाजपा नीत नगर सरकार का अस्तित्व पूरी तरह से कागजों में सिमटा हुआ नजर आ रहा है। स्वच्छता अभियान में मिले पुरस्कार की खुशी में डूबे पालिका के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को न तो नगरवासियों की तकलीफें नजर आ रहीं हैं और ना ही समस्याएं। लगातार बढ़ती हुई नाराजगी से घबराई नगरपालिका,पीआईसी और सामान्य सभा की बैठक के लिए शुभ मुहुर्त का इंतजार कर रही है। भले ही इससे,पार्षदों में नाराजगी का लावा सुलग रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि पूरे जिले में सिर्फ नगरपालिका जशपुर में ही भाजपा का कब्जा रह गया है। बगीचा,कुनकुरी,कोतबा नगरीय निकाय में भाजपा के हाथ से निकल गए थे। पत्थलगांव को भाजपा के असंतुष्ट भाजपा पार्षदों ने ही उसके सिर से सत्ता का ताज छिन कर,कांग्रेस के हाथ में सजा चुके हैं। इन तमाम उलट फेर और झटकों के बाद भी भाजपा आलाकमान की नींद नहीं टूट रही है।

शहरी गोठान पर अटकी अधिकारियों का सुर –
वहीं,पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों की बात की जाए तो शहर में लगातार गहराती जा रही निराश्रित मवेशियों की इस समस्या को लेकर उनका सुर शहरी गोठान में अटका हुआ है। योजना लागू हुए 4 साल का समय बीत जाने के बाद भी अब तक शहरी गोठान जमीन से दूर है। लेकिन,मिडिया में खबर उठते ही अधिकारी इसी राग को अलापते नजर आते हैं। कांजी हाउस में इन निराश्रित मवेशियों को रखने की जिम्मेदारी लेने के लिए पालिका के अधिकारी और कर्मचारी तैयार नहीं है।

bjp in jashpur jashpur jashpur news जशपुर जशपुर के समाचार
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

केरल मे मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ छत्तीसगढ़ का मजदूर,बांग्लादेशी होने के संदेह मे पीट-पीट कर ले ली जान द

December 20, 2025

जिलेवासियों ने पुण्य तिथि पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव को दी श्रद्वांजलि

December 20, 2025

Comments are closed.

विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

057184
Views Today : 23
Views Last 7 days : 1559
Views Last 30 days : 6856
Total views : 73534
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.