Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » They come to Chhattisgarh to collect money, they are BJP agents. | छत्तीसगढ़ में पैसा बटोरने आते हैं, बीजेपी के एजेंट हैं: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी शास्त्रार्थ की खुली चुनौती – Raipur News
Breaking News

They come to Chhattisgarh to collect money, they are BJP agents. | छत्तीसगढ़ में पैसा बटोरने आते हैं, बीजेपी के एजेंट हैं: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी शास्त्रार्थ की खुली चुनौती – Raipur News

By adminDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
origorigorighjl165576463816562021721683246796 1766818581
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के भिलाई में चल रही आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राम कथा के दौरान उठा विवाद अब राजनीतिक टकराव में बदल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर तीखा पलटवार किया है।

.

भूपेश बघेल ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छत्तीसगढ़ में धार्मिक आयोजनों की आड़ में पैसा बटोरने आते हैं और व्यवहार में बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “जब धीरेंद्र शास्त्री पैदा भी नहीं हुए थे, तब से मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा हूं। वह कल का बच्चा है और हमें सनातन धर्म सिखाने चला है।”

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

‘हमें सनातन मत सिखाइए’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती कबीर साहेब और गुरु घासीदास की विचारधारा से जुड़ी है। यहां की आध्यात्मिक परंपरा बहुत पुरानी है और किसी बाहरी व्यक्ति से सीखने की जरूरत नहीं है। बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री से उनका बेटा भी उम्र में 10 साल बड़ा है।

दिव्य दरबार पर सवाल, शास्त्रार्थ की चुनौती

भूपेश बघेल ने दिव्य दरबार को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर वहां लोग ठीक हो रहे हैं, तो फिर मेडिकल कॉलेज खोलने की जरूरत क्यों पड़ रही है। साथ ही उन्होंने आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को खुली चुनौती दी कि वे छत्तीसगढ़ के किसी भी साधु-संत से शास्त्रार्थ कर लें।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कही थी पाकिस्तान चले जाने की बातदरअसल, भूपेश बघेल द्वारा कथावाचकों पर अंधविश्वास फैलाने के आरोपों के बाद आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि अगर हिंदू समाज को जोड़ना अंधविश्वास है, तो ऐसे लोगों को देश छोड़ देना चाहिए। इसी बयान के बाद सियासी बयानबाज़ी और तेज हो गई।

राम कथा के मंच से शुरू हुआ यह विवाद अब धार्मिक मुद्दे से निकलकर सीधी राजनीतिक लड़ाई बन चुका है, जिसमें दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर हमलावर हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में महिला डॉक्टर से 51 लाख की ठगी:बिल्डर ने अधूरा छोड़ा मकान, दफ्तर बंद कर हुआ फरार; पुलिस ने शुरु की तलाश

June 26, 2026

AIU की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष बने प्रो. राजीव चौधरी:देशभर की खेल प्रतियोगिताओं के आवंटन की जिम्मेदारी, इंटर-यूनिवर्सिटी कॉम्पिटिशन के लिए सेलेक्शन करेगी समिति

June 26, 2026

माशिमं ने निजी स्कूलों की मान्यता के नियम बदले:खुद की जमीन अनिवार्य नहीं, स्पोर्ट्स-ग्राउंड, लैब शेयर होंगे; 6,800 से ज्यादा स्कूलों पर असर

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075873
Views Today : 304
Views Last 7 days : 3110
Views Last 30 days : 10942
Total views : 105747
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.