गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में पदस्थ क्लर्क जीवन यादव के सरकारी आवास में चोरी हुई है। चोरों ने घर से कैश और जेवरात समेत करीब 25 लाख रुपए का सामान चुरा लिया।
.
वारदात को तब अंजाम दिया गया, जब घर पर कोई नहीं था। चोर घर के पिछले रास्ते से अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़ दिया। उन्होंने अलमारी में रखे करीब 3 लाख रुपए कैश, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चुरा लिए।
पीड़ित के अनुसार, कुल 25 लाख रुपए से अधिक का सामान चुराया गया। जीवन यादव का सरकारी आवास एसडीएम कार्यालय के ठीक बगल में स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैस ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

<
