Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The woman who sold two girls and the buyer were arrested by Surguja Police | दो युवतियों को बेचने वाली युवती व खरीदार गिरफ्तार: MP में ढाई लाख में बेची गई थी दो युवतियां, एक की करा दी थी शादी – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

The woman who sold two girls and the buyer were arrested by Surguja Police | दो युवतियों को बेचने वाली युवती व खरीदार गिरफ्तार: MP में ढाई लाख में बेची गई थी दो युवतियां, एक की करा दी थी शादी – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 05 at 175742 1764937866
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरगुजा जिले की 2 युवतियों को मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में बेचने वाली युवती एवं उनके खरीदार को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवतियों को अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उज्जैन ले जाया गया था। एक युवती की शादी करा दी गई थी। दूसरी यु

.

जानकारी के मुताबिक, सरगुजा की दो युवतियों को अच्छी पगार में नौकरी लगाने का झांसा देकर सरगुजा से उज्जैन ले जाया गया एवं दोनों को वहां ढाई लाख रुपये में बेच दिया गया था। इनमें से अंबिकापुर के मठपारा निवासी युवती की जबरदस्ती शादी करा दी गई थी। दूसरी युवती किसी तरह से बच निकलने में कामयाब रही।

मणिपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

युवती सहित दो आरोपी गिरफ्तार उज्जैन में बेची गई दोनों युवतियों का परिचय शादी पार्टियों में काम करने के दौरान अंबिकापुर की युवती अलका उरांव और धनी राम के साथ हुआ था। दोनों के झांसे में आकर दोनों युवतियां 15 नवंबर 2025 को घर से निकल गईं। उन्हें अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन के पास अशोक और नीतेश कुजूर मिले।

चारों उन्हें उज्जैन ले गए। वहां मठपारा निवासी 23 वर्षीय युवती की शादी जबरदस्ती शादी भंवर सिंह के साथ करा दी गई। दूसरी युवती को उज्जैन के घटिया थाना क्षेत्र की पुलिस ने पड़ोसियों की सूचना पर बरामद कर लिया था। युवती को सखी सेंटर को सौंप दिया गया था, जिसे सरगुजा पुलिस के सहयोग से परिजनों ने बरामद कर लिया था।

पुलिस ने मामले में आरोपी भंवर सिंह गोहाना (25 वर्ष) एवं एक अन्य आरोपी मुकेश सिंह गोहाना (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों उज्जैन के निवासी हैं।

पुलिस मामले में फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी एक अन्य आरोपी अशोक परमार (30 वर्ष) निवासी ताजपुर, थाना घटिया उज्जैन एवं अलका उरांव को गिरफ्तार किया है।

युवतियों की सहेली है आरोपी अलका दोनों युवतियों को बेचने के मामले में मुख्य आरोपी एवं षडयंत्र कर्ता अलका उरांव है। उसकी बेची गई दोनों युवतियों से दोस्ती हो गई थी। उसने ही अशोक परमार से दोनों युवतियों को बेचने का सौदा किया था एवं युवतियों को सौंपकर अशोक परमार से दो लाख रुपये ले लिया था।

मणिपुर पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 143 (2),187,3(5), 140 (3) 142,144, (2)64 2D BNS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मणिपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

लखनपुर की 18 वर्षीय युवती को बेचने के मामले में लखनपुर थाना क्षेत्र में अलग से अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले में भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लोरमी पानी टंकी का वाल्व लीक,5 लाख लीटर पानी बहा:घरों-सड़कों पर भरा पानी,8 वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित,8 हजार लोग प्रभावित,मरम्मत जारी

June 16, 2026

कोरबा के ग्रीन जोन में कब्जे का आरोप:पेड़ काटकर हो रही प्लाटिंग, निगम कर्मचारी पर मिलीभगत के भी आरोप

June 16, 2026

13 लाख का कच्चा आयरन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार:रायगढ़ में प्लांट में खपाने की थी तैयारी, कागजात नहीं दिखा सके आरोपी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074322
Views Today : 828
Views Last 7 days : 5359
Views Last 30 days : 9685
Total views : 101885
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.