Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The state has a shortage of 51,663 teachers. | राज्य में जरूरत से 51,663 शिक्षक कम: सात महीने में 6 हजार शिक्षकों ने नौकरी छोड़ी या रिटायर हुए – Raipur News
Breaking News

The state has a shortage of 51,663 teachers. | राज्य में जरूरत से 51,663 शिक्षक कम: सात महीने में 6 हजार शिक्षकों ने नौकरी छोड़ी या रिटायर हुए – Raipur News

By adminDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig bihar teacher teaching1596641191 1766347498
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पिछले सात माह में ही राज्य के सरकारी स्कूलों के 6 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने नौकरी छोड़ दी या फिर वे रिटायर हो गए । इसकी वजह से राज्य में शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या बढ़ गई है। पिछले 7 माह में रिक्त पदों की संख्या में 6,434 की वृद्धि हुई है।

.

लगभग 7 माह पहले स्कूलों की जरूरत के हिसाब से 45,229 शिक्षक कम थे, जबकि अब प्रदेश में 51,663 शिक्षकों की कमी है। रिक्त पदों में सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक के पद शामिल हैं।

हालांकि, शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने पहल की है, लेकिन रिक्त पदों की तुलना में भर्ती के पद काफी कम हैं इसलिए रिक्त पदों की संख्या में कमी आने की बजाए लगातार वृद्धि हो रही है। बता दें कि राज्य में स्कूली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए लगभग 5 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है।

पदोन्नति के बाद भी प्राचार्य- व्याख्याता कम: पिछले दिनों स्कूल शिक्षा विभाग ने पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक से लेकर व्याख्याता की पदोन्नति की है। इसके बाद से इन पदों पर रिक्तियों में कमी आई है।

30 स्कूलों में शिक्षक ही नहीं प्रदेश में युक्तियुक्तकरण के बाद भी 30 स्कूल ऐसे हैं, जहां एक भी शिक्षक पदस्थ नहीं हैं। साथ ही 1791000 स्कूल ऐसे हैं जहां केवल एक शिक्षक पदस्थ हैं। इसमें प्राथमिक के 1741 स्कूल, माध्यमिक के 45 और हायर सेकेंडरी के 5 स्कूल है। रायपुर संभाग में 169 प्राथमिक और 11 माध्यमिक स्कूलों में एक शिक्षक हैं। जबकि गरियाबंद जिले के 4 स्कूलों में शिक्षक ही नहीं हैं। दूसरी तरफ, रायपुर जिले के चार प्राथमिक और एक माध्यमिक स्कूल में केवल एक शिक्षक हैं।

orig 32 1 1766347477

रिक्तियों में आधे सहायक शिक्षक प्रदेश में स्कूली शिक्षकों के रिक्त पड़े 51,663 पदों में से लगभग 50 फीसदी सहायक शिक्षक के हैं। फिलहाल, सेट अप के अनुसार राज्य में 24 हजार 113 सहायक शिक्षक कम हैं। जबकि इसी साल अप्रैल माह में यह संख्या 18,664 थी। यानी सात माह में ही प्रदेश के स्कूलों में 6434 सहायक शिक्षक कम हो गए।

बजट सत्र में सीधी भर्ती की हुई थी घोषणा 2024-25 के बजट सत्र में तत्कालीन स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में 33 हजार शिक्षकों की सीधी भर्ती की घोषणा की थी। इसमें व्याख्याता के 2524 पद, शिक्षक के 8194 पद और सहायक शिक्षक के 22,341 पद शामिल हैं। सरकार ने अब चरणबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। पहले चरण में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.