![]()
.
नगर पंचायत इंदौरी में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। गलियों और मोहल्लों में घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। नालियों की व्यवस्था न होने से जगह-जगह काई और फिसलन जम चुकी है, जिससे लोगों के गिरने का खतरा बना हुआ है। नगरवासियों को दुर्गंध, मच्छरों और गंदगी के बीच गुजरना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी सुध नहीं है।
हैरानी की बात यह है कि नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ही नालियों का गंदा पानी भरा रहता है। सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों ने खुद अपने दफ्तर के हालात तक नहीं सुधारे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत कई बार की जा चुकी हैं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए हैं।
दिन-रात जलती रहती है स्ट्रीट लाइट नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइटें दिन-रात जल रही हैं। यह न केवल ऊर्जा की बर्बादी है, बल्कि लापरवाही का भी उदाहरण है। नगरवासियों ने मांग की है कि नगर पंचायत प्रशासन तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें। नालियों की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था बनाएं। स्ट्रीट लाइटों के नियंत्रण पर भी ध्यान दें, ताकि अनावश्यक बिजली खर्च रुके।
<
