Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The rape victim said – the constable called me characterless. | रेप पीड़िता बोली- कॉन्स्टेबल ने मुझे चरित्रहीन कहा: कोरबा SP दफ्तर पहुंचकर की शिकायत, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म से जुड़ा मामला – Korba News
Breaking News

The rape victim said – the constable called me characterless. | रेप पीड़िता बोली- कॉन्स्टेबल ने मुझे चरित्रहीन कहा: कोरबा SP दफ्तर पहुंचकर की शिकायत, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म से जुड़ा मामला – Korba News

By adminDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
539d0e12 936a 49f3 a765 af3e4b1e8d2e 1765977488461
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में रेप पीड़िता ने बांकी मोंगरा थाने के एक कॉन्स्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि जब वह अपने मामले की जानकारी लेने थाने पहुंची तो कॉन्स्टेबल राजेश कंवर ने उसे ‘चरित्रहीन’ कहा और कई लड़कों से संबंध होने का आरोप लगाया।

.

पीड़िता ने बताया कि यह मामला शादी का झांसा देकर रेप से जुड़ा है। मोबाइल के जरिए उसकी दोस्ती बलगी निवासी 21 वर्षीय विनोद कश्यप से हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली और युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया।

इसकी शिकायत पर बांकी मोंगरा थाने में 12 नवंबर 2025 को युवक विनोद कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पीड़िता 10 दिसंबर को थाने में जानकारी लेने गई थी।

0d214a1e 6906 4bcc 8a93 8cdeed3e8e28 1765977403757

उल्टा केस में फंसाने की धमकी

इसी दौरान उसकी मुलाकात हवलदार राजेश कंवर से हुई। पीड़िता के अनुसार, हवलदार ने उसे ही लांछित करते हुए कहा कि ‘कई लड़कों के साथ तेरा संबंध है, पहले खुद को देख ले फिर युवक की गिरफ्तारी होगी।’ पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि हवलदार युवक के संपर्क में है और उसे उल्टा केस कर जेल भेजने की धमकी दे रहा है।

SP कार्यालय में शिकायत

बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोपी विनोद कश्यप को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। कॉन्स्टेबल की ओर से गाली-गलौज और धमकी दिए जाने के बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामले में ASP नीतिश ठाकुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिली है कि मामले में कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने थाना अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी पर लगे आरोपों की भी जांच की जाएगी।

b4a4099f 203f 4a58 a225 473531b4e16a1765977403757 1765978572



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075160
Views Today : 189
Views Last 7 days : 3033
Views Last 30 days : 9861
Total views : 104090
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.