Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The life of Mother Devaki and Vasudev was like that of an ascetic: Niranjan | मां देवकी व वासुदेव का जीवन तपस्वी साधक जैसा था: निरंजन – Balod News
Breaking News

The life of Mother Devaki and Vasudev was like that of an ascetic: Niranjan | मां देवकी व वासुदेव का जीवन तपस्वी साधक जैसा था: निरंजन – Balod News

By adminJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 1767265221695653c5c84e7 01balod22
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 1767265221695653c5c84e7 01balod22

.

श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन आचार्य निरंजन महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, पूतना वध एवं माखन चोरी की लीलाओं का वर्णन किया। आचार्य ने बताया कि द्वापर युग में अत्याचारी कंस ने अपने पिता उग्रसेन को कारागार में बंद कर स्वयं मथुरा का राजा बन बैठा। देवकी कंस की प्रिय बहन थी, जिनका विवाह वासुदेव के साथ हुआ।

आकाशवाणी के माध्यम से कंस को यह ज्ञात हुआ कि देवकी की आठवीं संतान से उसकी मृत्यु होगी, जिससे भयभीत होकर उसने देवकी एवं वासुदेव को कारागार में डाल दिया। कथा में बताया गया कि भाद्र मास की अष्टमी तिथि, शोभन योग, रोहिणी नक्षत्र, बुधवार की मध्यरात्रि में मथुरा कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का अवतार हुआ।

आचार्य ने कहा कि माता देवकी एवं वासुदेव का जीवन तपस्वी साधक के समान था। साधक के जीवन में अनेक कठिनाइयों के पश्चात ही ईश्वर का दर्शन संभव होता है। इस अवसर पर आयोजक परिवार ने कृष्ण जन्म की झांकी निकाली। कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। कथा में टीकम पिपरिया, आरडी दास, पुरुषोत्तम देशमुख, चुरामन साहू, हीरामन लाल, चिरौंजी लाल, राकेश साहू, युवराज सिंह साहू, चिम्मन लाल देशमुख, ललित हरदेल, प्रमोद शर्मा, शत्रुघ्न प्रसाद शर्मा, शिव कलिहारी, अहिल्या बाई, ममता साहू, सविता साहू, चमेली साहू, पूर्णिमा देशमुख, सुनंदा देशमुख, जागेश्वरी हरदेल मौजूद थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला हुआ नक्सल मुक्त:7 नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

June 28, 2026

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076926
Views Today : 193
Views Last 7 days : 4241
Views Last 30 days : 11929
Total views : 107134
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.