Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The garage and slum beneath the overbridge remained unremoved, so Chowpatty remained uninhabited even after a month. | ओवरब्रिज के नीचे गैरेज और झुग्गी, दोनों नहीं हटे इसलिए महीनेभर बाद भी आबाद नहीं हो पाई चौपाटी – Raipur News
Breaking News

The garage and slum beneath the overbridge remained unremoved, so Chowpatty remained uninhabited even after a month. | ओवरब्रिज के नीचे गैरेज और झुग्गी, दोनों नहीं हटे इसलिए महीनेभर बाद भी आबाद नहीं हो पाई चौपाटी – Raipur News

By adminDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 36 1 1766348351
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 36 1 1766348351

साइंस कॉलेज के पास से हटाई गई चौपाटी महीनेभर बाद भी आबाद नहीं हो पाई। ओवरब्रिज के नीचे दुकानें तो शिफ्ट कर दी गई। स्मार्ट सिटी ने बिजली और पानी जैसी सुविधाएं भी मुहैया करा दी, लेकिन अब तक यहां से गैरेज और झुग्गी झोपड़ी को शिफ्ट नहीं किया गया है। यही

.

व्यापारी जब भी निगम के अधिकारियों से मिलने जाते हैं तो उन्हें कह दिया जाता है कि हमने चौपाटी एजेंसी को दी है, इसलिए हम आपसे बात नहीं कर सकते। ऐसे में चौपाटी में दु​कान लगाने वाले 60 व्यापारी पिछले एक महीने से परेशान हैं। दरअसल, 22 नवंबर की सुबह साइंस कॉलेज के सामने से चौपाटी को आमानाका ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट कर दिया गया था।

निगम ने चौपाटी शिफ्ट करने के साथ ही दावा किया था कि सप्ताहभर के भीतर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी ओर चौपाटी शुरू कर ली जाएगी। लेकिन एक महीने बाद भी चौपाटी शुरू नहीं हो पाई है। आज तक 60 दुकानदार अपने व्यापार और भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

बिजली, पानी तो दिया, लेकिन सड़क और शौचालय नहीं निगम ने चौपाटी शुरू करने के लिए बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तो दे दी है, लेकिन यहां सड़क और शौचालय की व्यवस्था नहीं है। आमानाका ब्रिज के पास से पीडब्लूडी द्वारा बनाई जा रही सड़क भी पूरी नहीं बन पाई है। इसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहनों से दिनभर धूल उड़ती है। इसी तरह चौपाटी के पास बने शौचालय की हालत बहुत जर्जर है। गंदगी के साथ ही यहां नल सहित अन्य सामाग्री टूट चुकी है।

समझौते में झुग्गी व गैरेज हटाने की बात बता दें कि चौपाटी संचालन के लिए गुरू हरकिशन होटल एंड रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड के साथ स्मार्ट सिटी का अनुबंध हुआ था। शुरुआत से ही इसे हटाने को लेकर राजनीतिक खींचतान जारी रहा। अनुबंध निरस्तीकरण का मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा, जहां स्मार्ट सिटी और एजेंसी के बीच शिफ्टिंग के लिए अनुबंध हुआ।

इसमें सभी सुविधाओं के साथ शिफ्टिंग का खर्च स्मार्ट सिटी को करना था। कहा यह भी जा रहा है कि समझौते के दौरान आमानाका ब्रिज के नीचे अवैध रूप से संचालित गैरेज और झुग्गियों को भी हटाया जाएगा। इसी के चलते एजेंसी यहां चौपाटी शुरू नहीं करा रहा है। जबकि स्मार्ट सिटी का कहना है कि हमने पानी, बिजली, स्ट्रीट लाइट देकर सफाई करवा दी है। अब सब मीटर देकर एजेंसी अपने किराएदारों को दुकान आवंटित करेगा।

जरूरी सुविधाएं दे दी गई ^ हमने जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा दी है। शौचालय भी ठीक करा देंगे, लेकिन बाकी का काम एजेंसी को करना है। क्योंकि हमारा अनुबंध एजेंसी से है न कि दुकानदारों से। – विश्वदीप, निगम आयुक्त



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.