सिटी रिपोर्टर। बिलासपुर बैमा के खपराखोल मोहल्ले में महिला को पैरों तले रौंदने वाले लोनर हाथी ने मरवाही और कटघोरा के जंगल में दो और लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। जंगल में अकेले घूम रहा हाथी उग्र हो गया है। इस हाथी ने एक सप्ताह के अंदर तीन महिलाओं
.
सुबह लगभग 5 बजे मीना पति राजकुमार पर उसने हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके पति ने भागकर अपनी जान बचाई। एक दिन पहले यानी मंगलवार की रात में हाथी ने चैतमा रेंज के लीमपानी में महिला को कुचलकर मार दिया था। एक सप्ताह में हाथी ने 3 महिलाओं की जान ले ली है। वन विभाग हाथी का सही लोकेशन पता नहीं कर पा रहा। ग्रामीण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हाथी की तलाश की जा रही है। कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत का कहना है कि हाथी के संभावित रूट के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। लोगों को सतर्क किया जा रहा है कि जंगल न जाएं। “
<
