Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The body of a youth who had gone to the Durga pandal was found lying on the roadside. | दुर्गा पंडाल गए युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला: कोरिया में बाइक सवार साथ ले गए, 8 किलोमीटर दूर पड़ी मिली लाश – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

The body of a youth who had gone to the Durga pandal was found lying on the roadside. | दुर्गा पंडाल गए युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला: कोरिया में बाइक सवार साथ ले गए, 8 किलोमीटर दूर पड़ी मिली लाश – Ambikapur (Surguja) News

By adminSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 09 25 at 195445a22193cd 1758811951
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 09 25 at 195445a22193cd 1758811951

कोरिया जिले में बीती रात सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने दुर्गा पंडाल गए युवक का शव सुबह 8 किलोमीटर दूर कुड़ेली में सड़क पर पड़ा मिला। बीती रात उसे बाइक सवार कुछ युवक अपने साथ ले गए थे। घटना की सूचना पर फारेंसिक एवं डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। प्रथम

.

जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत पटना के वार्ड क्रमांक 13, परसापारा निवासी राहुल यादव (32 वर्ष) बुधवार की रात पटना के दुर्गा पूजा पंड़ाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए घर से खाना खाकर निकला था। रात को वह वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। सुबह परिजनों को जानकारी मिली कि राहुल यादव का शव पटना से लगभग 8 किलोमीटर दूर कुड़ेली पास सड़क पर पड़ा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

शरीर में गंभीर चोट के निशान घटना की सूचना पर पटना पुलिस मौके पर पहुंची। फारेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया। मृतक राहुल यादव के कान से खून निकल रहा था। उसके चेहरे, सीने व पीठ में चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका है।

बाइक सवार युवकों के साथ गया था राहुल मृतक राहुल के भाई रहीम यादव ने बताया कि राहुल यादव उन्नयन माध्यमिक शाला पटना में सफाई कर्मी के पद पर कार्य करता था। वह शाम को बाजारपारा में संचालित बिरियानी सेंटर में काम करता था। बीती शाम वह बिरयानी सेंटर से लौटने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाना बताकर निकला था।

रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने चाचा के साथ घर लौट रहा था। पटना के पानी टंकी के पास बाइक सवार दो लोग मिले और राहुल को साथ चलने कहा। राहुल ने अपने चाचा को घर भेज दिया और बाइक सवारों के बारे में बताया कि ये मेरे कस्टमर हैं। मुझे घर छोड़ देंगे।

जांच अधिकारी ASI लवांग सिंह ने बताया कि शव सड़क पर पड़ा मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

CCTV फुटेज की जांच में जुटी पुलिस मामले की जांच कर रही पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि उसे साथ ले जाने वाले बाइक सवारों की तस्दीक हो सके।

राहुल यादव शादीशुदा था एवं उसका एक बच्चा भी है। परिजनों ने बताया कि उसका किसी के साथ विवाद होने की जानकारी उन्हें नहीं है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

72 घंटे का ऑपरेशन, 5 नेटवर्क ध्वस्त… रायपुर से चल रहा था IPL सट्टे का बड़ा खेल; 50 लाख के माल के साथ 26 सटोरिए गिरफ्तार

May 26, 2026

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों के नियमों में बड़ा फेरबदल, भृत्य के लिए अब 12वीं पास होना अनिवार्य, ऑपरेटर्स के लिए ग्रेजुएशन जरूरी

May 26, 2026

छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, अब खेती-किसानी के लिए मिलेगा पर्याप्त डीजल, सरकार ने हटाया प्रतिबंध

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071948
Views Today : 1
Views Last 7 days : 1803
Views Last 30 days : 4892
Total views : 94609
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.