Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The accused traveled 35 km with the body on a moped, and nine police stations were called; no one suspected anything, and no one stopped them, let alone investigated. | मोपेड में शव लेकर 35 किमी दूर आए आरोपी, इस बीच 9 थाने; जांच तो दूर, न किसी को शक, न किसी ने रोका – Raipur News
Breaking News

The accused traveled 35 km with the body on a moped, and nine police stations were called; no one suspected anything, and no one stopped them, let alone investigated. | मोपेड में शव लेकर 35 किमी दूर आए आरोपी, इस बीच 9 थाने; जांच तो दूर, न किसी को शक, न किसी ने रोका – Raipur News

By adminDecember 23, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1766440540
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1766440540

राजधानी के अमलीडीह इलाके में झाड़ियों के पीछे मिले 16 साल की नाबालिग के कातिलों को पुलिस ने 32 दिनों बाद पकड़ लिया है। हालांकि नाबालिग की गला दबाकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी रोहित कुमार अब भी फरार है।

.

इस हत्याकांड में रायपुर और दुर्ग की पुलिसिंग, पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। 19 नवंबर की रात तेलीबांधा निवासी रोहित कुमार ने नाबालिग की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद वह अपने साथी और नाबालिग के कथित प्रेमी हरीश पटेल के साथ शव को मोपेड में रखकर भिलाई पावर हाउस से रवाना हुआ।

आरोपी खुलेआम शव लेकर खुर्सीपार, भिलाई, कुम्हारी और टाटीबंध होते हुए करीब 35 किलोमीटर का सफर तय कर अमलीडीह पहुंचे। वहां एक खाली प्लॉट में शव को झाड़ियों के पीछे फेंककर लौट गए। इस दौरान आरोपी पुलिस के सामने से और कुम्हारी टोल प्लाजा से होकर गुजरे। रास्ते में पुलिस की गाड़ियां भी सामने से निकलीं, लेकिन किसी ने उन्हें न रोका, न टोका। भिलाई से अमलीडीह के बीच कुल 9 पुलिस थाना पड़ते हैं।

भिलाई में हत्या की, फिर इन थानों से गुजरकर अमलीडीह पहुंचे दोनों आरोपी

भिलाई पावर हाउस क्षेत्र में छावनी थाना है, जहां चौक पर हमेशा पुलिस मौजूद रहती है। इसके आगे खुर्सीपार थाना, भिलाई-3 थाना और कुम्हारी थाना पड़ता है। ये सभी हाइवे पर मौजूद थाना हैं। कुम्हारी टोल प्लाजा में थाना, ट्रैफिक पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग की गाड़ियां हमेशा तैनात रहती हैं। रायपुर में आमानाका, डीडी नगर, पुरानी बस्ती, टिकरापारा और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र पड़ते हैं। आरोपी राजेंद्र नगर थाना के सामने से भी होकर निकले। इन थानों के अलावा ट्रैफिक पुलिस के अपने थाने भी हैं। सभी थानों में रोज रात हाइवे और मुख्य चौक-चौराहों पर ड्यूटी लगती है। यहां तक कि डायल-112 की गाड़ियां भी तैनात रहती हैं।

आशंका… कमाई के लिए मानव तस्करी

पुलिस को हरीश और रोहित पर मानव तस्करी में संलिप्त होने का भी संदेह है। आरोपी तेलीबांधा के सुभाष नगर इलाके में रहते हैं, जहां से हर माह नाबालिगों के गायब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। आशंका है कि नाबालिगों को उत्तर प्रदेश और बिहार में बेच दिया जाता है, जहां उनसे ऑर्केस्ट्रा में डांस कराया जाता है और मोटी कमाई की जाती है। पुलिस ने हरीश को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है, जहां उसकी बहन रहती है। उसकी बहन एक ऑर्केस्ट्रा कंपनी में काम करती है।

मामला… 20 नवंबर को मिला था शव

तेलीबांधा थाना क्षेत्र की 16 साल की नाबालिग का शव 20 नवंबर को रायपुर के अमलीडीह इलाके में मिला। दो दिन पहले ही हत्या के आरोपी पकड़े गए। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग कैटरिंग में काम करने का बहाना कर घर से निकली थी। वह भिलाई पहुंची, जहां होटल में रोहित और हरीश ने दो कमरे लिए थे। वहां रोहित ने नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आक्रोश में आकर रोहित ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रोहित और हरीश मोपेड में शव रखकर भिलाई से रायपुर पहुंचे और अमलीडीह इलाके में फेंक दिया।

रात में रोकने-टोकने का आदेश

डीजीपी अरुणदेव गौतम दो बार रायपुर पुलिस की बैठक ले चुके हैं। उन्होंने लगातार बेसिक पुलिसिंग पर जोर दिया है। डीजीपी ने रात्रि गश्त के दौरान आधी रात घूमने वालों को रोकने-टोकने, शहर की सीमाओं पर रात में जांच करने और हथियारों से लैस जवानों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। हालांकि इन निर्देशों का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। शहर में प्रभावी गश्त नहीं हो रही है।

पेट्रोलिंग पूरी तरह फेल : राजधानी होने के बावजूद रायपुर में रात्रि गश्त को लेकर अधिकारी से लेकर टीआई तक गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। कुछ ही अधिकारी गश्त को लेकर सजग हैं, जबकि अधिकांश केवल खानापूर्ति करते हैं। कई अधिकारी तो गश्त में निकलते ही नहीं हैं। जो निकलते भी हैं, उनकी गाड़ियां केवल घूमती नजर आती हैं। आरोप है कि कुछ अधिकारी होटल या दफ्तर में सोते रहते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

200 करोड़ के अस्पताल पर कांग्रेस का सवाल:सुविधाओं का अभाव, मरीज रेफर; निजीकरण पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

June 27, 2026

रायपुर में शातिर चोर गिरफ्तार:सूने मकानों और वाहन चोरी करते थे आरोपी, 8 वारदातों का खुलासा

June 27, 2026

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076732
Views Today : 703
Views Last 7 days : 4113
Views Last 30 days : 11918
Total views : 106918
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.