Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The 72nd foot march of the Morning Walk Yoga Committee, the area echoed with the chants of Har Har Bhole. | मॉर्निंग वॉक योग समिति की 72वीं पदयात्रा, हर-हर भोले से गूंजा क्षेत्र – kabirdham News
Breaking News

The 72nd foot march of the Morning Walk Yoga Committee, the area echoed with the chants of Har Har Bhole. | मॉर्निंग वॉक योग समिति की 72वीं पदयात्रा, हर-हर भोले से गूंजा क्षेत्र – kabirdham News

By adminJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
app 176725980869563ea0ccdaf 1000691029
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



app 176725980869563ea0ccdaf 1000691029

.

कड़ाके की ठंड और शीतल हवाओं के बावजूद श्रद्धा, भक्ति और आस्था का उत्साह रविवार की अलसुबह पीथमपुर में देखते ही बन रहा था। पूरा क्षेत्र हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा, जब मॉर्निंग वॉक योग समिति द्वारा आयोजित 72वीं पद यात्रा का भव्य समापन बाबा कलेश्वर नाथ मंदिर में हुआ। इस पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

सुबह ठीक 5 बजे, जब अधिकांश लोग ठंड से रजाई में दुबके रहते हैं, उस समय मॉर्निंग वॉक योग समिति के सदस्य अनुशासन, एकजुटता और शिवभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पद यात्रा के लिए रवाना हुए। हाथों में भगवा ध्वज, मुख पर भक्ति भाव और कंठ में “बोल बम” के नारे वातावरण को पूरी तरह शिवमय बना रहे थे।

पद यात्रा के समापन के बाद बाबा कलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। जैसे ही आरती प्रारंभ हुई, पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी और मंत्रोच्चार से आलोकित हो उठा। शंख, घंटा और ढोल-नगाड़ों की ध्वनि के बीच श्रद्धालु भावविभोर होकर भोले बाबा की आराधना में लीन हो गए। महाआरती के दौरान भक्तों ने बाबा से परिवार की सुख-समृद्धि, क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना की। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

सामूहिक योग, प्राणायाम व ध्यान के महत्व पर जोर मॉर्निंग वॉक योग समिति द्वारा निरंतर आयोजित की जा रही यह पद यात्रा अपने 72वें पड़ाव तक पहुंचना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, योग, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश देना भी है। हर पद यात्रा में समिति के सदस्य सामूहिक योग, प्राणायाम और ध्यान के महत्व पर भी चर्चा करते हैं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा वर्षों से नियमित रूप से आयोजित की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला हुआ नक्सल मुक्त:7 नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

June 28, 2026

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076927
Views Today : 194
Views Last 7 days : 4242
Views Last 30 days : 11930
Total views : 107135
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.