![]()
.
नगर पंचायत पाली के मुक्तिधाम क्रिकेट मैदान रंगोले रोड में टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में ईगल चैलेंजर इलेवन ने किशन सुपर किंग्स इलेवन को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। विजेता टीम को 15 हजार रुपए और कप दिया गया।
आईपीएल की तर्ज पर आयोजित स्पर्धा में 10 टीमों ने भाग लिया। एक सप्ताह तक चले स्पर्धा में फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किशन सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ईगल चैलेंजर इलेवन ने 9 ओवर में ही 76 रन बनाकर मैच जीत लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, भाजपा मजदूर संघ के अध्यक्ष डॉ प्रकाश अनंत, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मनोज डिग्सेना, सन्नी चंदवानी, विकास जायसवाल, राजेश जाटव मौजूद रहे। उपविजेता टीम को 8 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया।
<
