चिकित्सा शिक्षा विभाग के डायरेक्टर यूएस पैकरा ने छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिम्स प्रबंधन को टेलिरेडियोलॉजी व्यवस्था को मजबूत करने और केमिकल टेस्ट रिपोर्ट ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉ
.
संभाग के सबसे बड़े सिम्स अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी है। यहां 8 की जगह केवल 3 रेडियोलॉजिस्ट पदस्थ हैं, जिसकी कमी को पूरा करने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार टेलिरेडियोलॉजी पर जोर दिया जा रहा है।डायरेक्टर पैकरा ने निःशुल्क दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता और प्रक्रिया की जानकारी ली।

डायरेक्टर ने आपातकालीन विभाग और मरीज सुविधाओं का लिया जायजा
उन्होंने व्हीलचेयर, स्ट्रेचर सुविधा और आपातकालीन विभाग के सामने मरीजों को मिल रही सहूलियतों का भी जायजा लिया। उन्होंने आपातकालीन विभाग और ट्रायज वार्ड में भर्ती मरीजों से उनके उपचार और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही, पंजीयन कक्ष और ABHA ऐप रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के साथ इसमें लगने वाले समय की समीक्षा की।

आयुष्मान सुविधा प्रबंधन की ली जानकारी
डायरेक्टर ने आयुष्मान शाखा में आयुष्मान कार्डधारी भर्ती मरीजों की संख्या और सुविधा प्रबंधन की जानकारी भी ली। उन्होंने निर्माणाधीन कैजुअल्टी वार्ड का निरीक्षण करते हुए निर्माण एजेंसी को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सिम्स में हो रहे बदलावों पर संतोष व्यक्त करते हुए डायरेक्टर पैकरा ने मरीजों को निरंतर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस निरीक्षण के दौरान सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति सहित संबंधित अधिकारी और विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
<
