गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मंगलवार को मरवाही थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में शिक्षक बक्शी दास की मौत हो गई। माडाकोट के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनके बेटे अंकित दास गंभीर रूप से घायल हो गए।
.
जानकारी के अनुसार, बक्शी दास अपने बेटे अंकित को कॉलेज छोड़ने जा रहे थे, क्योंकि उनकी बस छूट गई थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में शिक्षक की मौके पर मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि बक्शी दास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक भी पूरी तरह डैमेज हो गई।
घायल अंकित दास को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। मरवाही पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
<
