टॉप न्यूज़

कांग्रेस ने डोंगरगढ़-खैरागढ़ हाईवे पर किया चक्काजाम,:सड़क, बिजली और खाद की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, दो घंटे तक हाईवे रहा जाम




खैरागढ़ जिले में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने रविवार को बड़ा प्रदर्शन किया। विधायक हर्षिता बघेल, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, कांग्रेस पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डोंगरगढ़ विधानसभा के खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण करीब दो घंटे तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने तीन प्रमुख मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया। इसमें खपरी सिरदार से ढारा के नितिन चौक तक करीब 12 किलोमीटर सड़क निर्माण जल्द शुरू करने, बिजली कटौती रोकने, बढ़े हुए बिजली बिलों में राहत देने और स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने की मांग शामिल थी। इसके अलावा किसानों को समय पर और उचित कीमत पर खाद उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन की शुरुआत खपरी सिरदार गांव से हुई। यहां से कांग्रेस नेता और ग्रामीण करीब 40 ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालते हुए भंडारपुर होते हुए ढारा के नितिन चौक पहुंचे। इसके बाद सभी ने डोंगरगढ़-खैरागढ़-कवर्धा मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के चलते सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में सड़कें खराब हैं, किसान खाद के लिए परेशान हैं और बिजली कटौती से आम लोग परेशान हैं। उन्होंने सरकार पर समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी मिलते ही खैरागढ़ और डोंगरगढ़ के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और ज्ञापन लिया। साथ ही सड़क मरम्मत का काम जल्द शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button