![]()
शीतलहरों के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहरों के कारण लगातार अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब बना हुआ है। वहीं पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से पांच डिग्री के आसपास बना हुआ है। हालांकि, तेज हवाओं के कार
.
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। आसमान लगभग पूरी तरह से साफ होने के कारण उत्तरी सर्द हवाएं तेजी से प्रवेश कर रही हैं। शीतलहरों के कारण मैदानी इलाकों से लेकर पाट इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री बुधवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके पूर्व मंगलवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
संभाग के पाट इलाकों में मैनपाट, सामरीपाट और सोनहत क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री रहा। तेज हवाओं के कारण पाट क्षेत्रों में बुधवार को भी पाला नहीं दिखा।
आगामी दिनों में भी कड़ाके की ठंड सरगुजा संभाग में दिसंबर के पहले हफ्ते के बाद दूसरे हफ्ते में भी रिकार्ड ठंड पड़ रही है। दिसंबर माह में कड़ाके की ठंड ने नया रिकार्ड बनाया है। दिसंबर के पहले सप्ताह में ही अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री तक पहुंच गया था। पिछले 24 घंटों में दर्ज न्यूनतम तापमान 9 दिसंबर को दर्ज औसत तापमान से 4.6 डिग्री कम है।
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी हुई है। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने कहा कि शीतलहरों का असर आगामी दिनों में भी दिखेगा। सरगुजा में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है।
शीतलहरों के कारण पाट से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके कारण शाम ढलते ही सड़कें सूनी होने लगी हैं। अंबिकापुर में नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की भी व्यवस्था की है।
अंबिकापुर का तापमान
| तारीख | अधिकतम तापमान |
न्यूनतम तापमान |
| 01 दिसंबर 2025 | 25.8°C |
10.4°C |
| 02 दिसंबर 2025 | 26.8°C |
9.4°C |
| 03 दिसंबर 2025 | 26.2°C |
7.8°C |
| 04 दिसंबर 2025 | 25.5°C |
6.9°C |
| 05 दिसंबर 2025 | 25.8°C |
7.4°C |
| 06 दिसंबर 2025 | 24.2°C |
4.6°C |
| 07 दिसंबर 2025 | 24.3°C |
5.2°C |
| 08 दिसंबर 2025 | 25.8°C |
5.0°C |
| 09 दिसंबर 2025 | 25.4°C |
5.2°C |
| 10 दिसंबर 2025 | 26.7°C |
5.0°C |
<
