Uncategorized

सूरजपुर में नाबालिग की मौत मामले में बॉयफ्रेंड के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नाबालिग गर्लफ्रेंड की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उस पर नाबालिग से मारपीट करने का आरोप है। जांच के बाद पुलिस ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के उमापुर गांव का है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम मांजा निवासी दीपिका (बदला हुआ नाम) का उमापुर निवासी युवक ललित साहू के साथ लव अफेयर था। करीब 8 महीने पहले दीपिका अपने बॉयफ्रेंड ललित के घर आ गई थी। दोनों लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। परिजनों ने उसे वापस बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह तैयार नहीं हुई।

17 सितंबर को दीपिका ने अपने बॉयफ्रेंड के घर दोपहर को किचन में फांसी लगा ली। बॉयफ्रेंड के परिजनों ने उसे नीचे उतारा। मौत की पुष्टि होने के बाद बॉयफ्रेंड ललित साहू ने फोन कर दीपिका की बड़ी बहन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन उमापुर पहुंचे। उस समय दीपिका का शव बेडरूम में पड़ा था।

पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए गए।

परिजनों ने दीपिका की हत्या का आरोप लगाते हुए सूरजपुर एसपी से शिकायत की। शिकायत में परिजनों ने बताया कि उन्हें अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने दीपिका के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार, उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

वहीं, अब जांच के बाद रामानुजनगर थाना पुलिस ने बॉयफ्रेंड ललित पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इधर, मामले में एएसपी योगेश कुमार देवांगन का कहना है कि बॉयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।

इससे जुड़ी एक अन्य खबर के अनुसार, सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के उमापुर गांव में करीब 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। किशोरी की मौत को उसके परिजनों ने आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है।

मृतका की मां सुनीता साहू ने कांग्रेस नेता पंकज तिवारी के साथ सूरजपुर एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मामले की निष्पक्ष जांच व न्याय की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button