टॉप न्यूज़

राष्ट्रगीत विवाद पर गरमाई सियासत:भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए तीन बड़े आरोप, बोले माफीनामा नहीं; अब होगी सख्त कार्रवाई




छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने विधायक अजय चंद्राकर को बदनाम करने के मामले को भी कांग्रेस की साजिश बताया है। भाजपा प्रवक्ता उज्जवल दीपक ने मीडिया से कहा, कि पिछले चार दिनों के दौरान कांग्रेस, उसके नेताओं और सोशल मीडिया टीम ने तीन बड़े अपराध किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने बैठक के दौरान राष्ट्रगीत का अपमान किया है। जानबूझकर राष्ट्रीय गीत का अपमान उज्जवल दीपक ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय में पहली बार ‘वंदे मातरम्’ गाया गया, लेकिन इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने इसे रोकने का प्रयास किया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यह सब जानबूझकर किया गया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन की पहचान है। इसी उद्घोष ने आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा दी थी और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने इसके लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। ऐसे राष्ट्रगीत का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस नेतृत्व के मन में राष्ट्रीय प्रतीकों और संविधान के प्रति सम्मान नहीं है। भाजपा ने इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। भाजपा विधायक की छवि धूमिल करने की कोशिश इसके अलावा भाजपा ने कांग्रेस पर विधायक अजय चंद्राकर की छवि खराब करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस नेता दीपक उज्जवल ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए लगातार भ्रामक प्रचार कर रही है। पार्टी ने कांग्रेस नेतृत्व से पूरे देश और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button