Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Students with less than 75% attendance in Class 10-12 will not be able to appear for the board exams. | 10वीं-12वीं में 75% से कम उपस्थिति वाले छात्र बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Students with less than 75% attendance in Class 10-12 will not be able to appear for the board exams. | 10वीं-12वीं में 75% से कम उपस्थिति वाले छात्र बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


.

10वीं और 12वीं में क्लास बंक करने वाले छात्र इस बार सीधे बोर्ड परीक्षा से बाहर होंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सख्त निर्देश जारी करते हुए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों से अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की पूरी सूची तुरंत उपलब्ध कराने को कहा है।

जिले में 10वीं–12वीं के 37,194 विद्यार्थी पंजीकृत हैं और परीक्षाएं 20 व 22 फरवरी से शुरू होंगी। माशिमं ने साफ कहा है कि 75 फीसदी से कम उपस्थिति पर किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों को पात्र व अपात्र छात्रों की सूची ईमेल से भेजनी होगी, जिसे प्राचार्य द्वारा प्रमाणित करना अनिवार्य है। यदि कोई संस्था अपात्र सूची छिपाती है और ऐसे छात्रों के प्रवेश पत्र जारी हो जाते हैं या वे परीक्षा में शामिल हो जाते हैं, तो पूरी जिम्मेदारी प्राचार्य की मानी जाएगी। माशिमं के सचिव ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी पत्र जारी किया है।

डीईओ विजय टांडे ने बताया कि सभी प्राचार्यों से तुरंत जानकारी मांगी गई है। जिले के कई स्कूलों में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 फीसदी से कम पाई जा रही है। स्कूलों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा करीब होने के बाद भी कई छात्र नियमित कक्षाओं में नहीं आ रहे। छात्रों से बात करने पर सामने आया कि कोचिंग और स्कूल टाइमिंग एक होना इसकी बड़ी वजह है। कुछ स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की कमी के कारण कक्षाएं नियमित नहीं लगने से भी उपस्थिति गिरी है। इसके अलावा कुछ स्कूल अभी भी मैनुअल अटेंडेंस पर निर्भर हैं, जिससे अनुपस्थिति मॉनिटरिंग मुश्किल हो जाती है। प्रशासन के निर्देश के बाद अब स्कूल जल्द से जल्द उपस्थिति रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं ताकि अपात्र छात्रों की संख्या सामने आ सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:विश्रामपुरी मेले में मुलाकात के बाद शुरू हुआ शोषण, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

June 19, 2026

प्रदेश के 86 व्यावसायिक शिक्षकों की सर्विस समाप्त:विरोध में समग्र शिक्षा कार्यालय पहुंचे, NSUI संग प्रदर्शन; विभाग बोला- एक शैक्षणिक सत्र के लिए थी ज्वाइनिंग

June 19, 2026

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074717
Views Today : 154
Views Last 7 days : 5642
Views Last 30 days : 9798
Total views : 102791
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.