Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Stray dog bites student, teacher in Bilaspur | स्कूल में घुसे आवारा कुत्ते ने छात्र-टीचर को काटा: बिलासपुर में बच्चे को नोचते देख बचाने दौड़ी टीचर भी घायल; अब तक 10 शिकार बने – Chhattisgarh News
Breaking News

Stray dog bites student, teacher in Bilaspur | स्कूल में घुसे आवारा कुत्ते ने छात्र-टीचर को काटा: बिलासपुर में बच्चे को नोचते देख बचाने दौड़ी टीचर भी घायल; अब तक 10 शिकार बने – Chhattisgarh News

By adminJanuary 3, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
s1 1 1767428062
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक आवारा कुत्ता स्कूल में घुस आया और पहली कक्षा के छात्र को काट दिया। बच्चे को नोंचते देखकर महिला टीचर बचाने दौड़ी, तब कुत्ते ने दोनों पर भी हमला कर दिया। घटना सरकंडा क्षेत्र के खमतराई में पीएम श्री प्राइमरी स्कूल की है।

.

हेडमास्टर ने अन्य लोगों की मदद से छात्र और शिक्षिका को सिम्स पहुंचाया, जहां दोनों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया है। बताया जा रहा है कि पागल कुत्ता अब तक 10 लोगों को काट चुका है। इस घटना से स्कूली बच्चों के पैरेंट्स दहशत में हैं।

बच्चे के चेहरे में चोट के गंभीर निशान मिले है

बच्चे के चेहरे में चोट के गंभीर निशान मिले है

प्रार्थना के बाद घुसा कुत्ता

खमतराई स्थित पीएम श्री प्राइमरी स्कूल शुक्रवार (2 जनवरी) की सुबह रोज की तरह स्कूल परिसर में प्रार्थना हो रही थी। प्रेयर के बाद स्कूली बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में जाने लगे। इस दौरान एक कुत्ता स्कूल परिसर में घुस गया।

कुत्ते ने पहली कक्षा के छात्र सावन लास्कर (5) को दौड़ाकर काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान बच्चे जमीन पर गिर गया। उसे नोचते देखकर महिला टीचर सीता कश्यप कुत्ते को भगाने लगी। इतने में कुत्ते ने उन्हें भी काट लिया।

आवारा कुत्ते ने अब तक 10 लोगों को काटा है।

आवारा कुत्ते ने अब तक 10 लोगों को काटा है।

महिला टीचर को बनाया शिकार, अब तक 10 पर हमला

इस दौरान स्कूली छात्र व महिला टीचर को कुत्ते के काटने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हेडमास्टर सहित टीचर मिलकर कुत्ते को परिसर से बाहर किया। स्कूल परिसर में कुत्ता दोबारा न घुसे, इसलिए शिक्षिका शालिनी तिवारी स्कूल का गेट बंद करने पहुंचीं। तभी कुत्ते ने दौड़ाकर उन्हें भी काट लिया।

आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। घायल छात्र और दोनों शिक्षिका को सिम्स में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। बताया जा रहा है कि आवारा कुत्ते का मोहल्ले में आतंक है। वो अब तक 10 लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

CCTV में कुत्ता दिखा, हालांकि घटना कैमरे में कैद नहीं हो पाई।

CCTV में कुत्ता दिखा, हालांकि घटना कैमरे में कैद नहीं हो पाई।

हेडमास्टर ने जोन कमिश्नर को लिखा पत्र

इस घटना के बाद स्कूल के हेडमास्टर सरोज यादव ने डीईओ, बीईओ के साथ ही नगर निगम के जोन कमिश्नर को पत्र लिखकर कुत्ते के आतंक की जानकारी दी है। उन्होंने स्थानीय लोगों के माध्यम से नगर निगम के अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर कुत्ते को रेस्क्यू करने के लिए भी कहा।

लेकिन, अब उसे पकड़ा नहीं जा सका है, जिसके कारण स्कूल के बच्चों, पालकों, शिक्षकों और स्थानीय लोग दहशत में हैं।

अभी तक इस कुत्ते को नहीं पकड़ा गया है।

अभी तक इस कुत्ते को नहीं पकड़ा गया है।

रिटायर्ड हेडमास्टर के बेटे व गाय पर किया हमला

स्कूल में छात्र और महिला टीचर को काटने के बाद कुत्ता सिद्धि विहार कॉलोनी की तरफ भाग गया। जहां उसने रिटायर्ड हेडमास्टर हरनाम सिंह के बेटे को दौड़ाकर काट लिया।

इसके साथ ही एक गाय पर भी हमला कर दिया। जिससे गाय घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर नगर निगम का काऊ कैचर मौके पर पहुंचा, लेकिन कुत्ते को पकड़ा नहीं जा सका।

तीन महीने में 1625 को कुत्तों ने काटा

शहर में पागल और आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आवारा कुत्तों की संख्या 7 हजार से अधिक है। पिछले तीन महीने में डॉग बाइट के 1625 मामले सामने आए हैं, जिनका सिम्स में उपचार कराया गया है। इस दौरान 7300 से अधिक एंटी रैबीज वैक्सीन की डोज दी गई है।

पिछले साल जनवरी में सबसे अधिक 705 मामले दर्ज किए गए। फरवरी में 549 और मार्च में भी 549 केस सामने आए। स्थिति यह है कि औसतन रोजाना 18 लोग डॉग बाइट के शिकार हो रहे हैं।

…………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में कुत्तों की निगरानी में लगी प्राचार्यों की ड्यूटी: शिक्षक बोले- पढ़ाएं या कुत्ते पकड़ें, कांग्रेस बोली- बस यही दिन देखना रह गया था

छत्तीसगढ़ में कुत्तों की निगरानी के लिए प्राचार्यों की ड्यूटी लगाई गई है। इसे लेकर विरोध हो रहा है।

छत्तीसगढ़ में कुत्तों की निगरानी के लिए प्राचार्यों की ड्यूटी लगाई गई है। इसे लेकर विरोध हो रहा है।

छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सरकारी स्कूलों के प्राचार्य और हेडमास्टरों की ड्यूटी आवारा कुत्तों की निगरानी में लगाई है। DPI ने आदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया है। वहीं आदेश को लेकर प्राचार्य और हेडमास्टर में नाराजगी है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

झूठे सेक्सटॉर्शन मामले की साजिश का भंडाफोड़:जनपद सदस्य-सरपंच को फंसाने की थी योजना, पुरानी रंजिश सामने आई

June 28, 2026

Dhamtari Truck Driver Suicide Case: Mercedes Driver Arrested

June 28, 2026

दुर्ग यूनिवर्सिटी में 11 साल बाद शुरू होगी यूटीडी:फिजिक्स-केमिस्ट्री समेत 5 सब्जेक्ट में जुलाई से पढ़ाई, नई बिल्डिंग का लोकार्पण अब भी बाकी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077085
Views Today : 388
Views Last 7 days : 4436
Views Last 30 days : 12124
Total views : 107329
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.