मनेन्द्रगढ़ स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज परिसर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भरतपुर-सोनह
.
जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, झगराखांड नगर पंचायत अध्यक्ष रीमा यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मंत्री जायसवाल बोले- एचआईवी मरीजों से भेदभाव बंद करें
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि विश्व एड्स दिवस मानवता और स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित है। उन्होंने समाज में एड्स से जुड़े भ्रम और झिझक को दूर करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि एचआईवी सामान्य संपर्क से नहीं फैलता, बल्कि असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई, संक्रमित रक्त और मां से जन्मे बच्चे के माध्यम से फैलता है। उन्होंने एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के प्रति भेदभाव को समाज के लिए शर्मनाक बताया।
मंत्री ने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 22,313 एचआईवी पॉजिटिव मरीज दर्ज हैं। इनमें से एमसीबी जिले में लगभग 293 मरीज हैं, जिनमें से 200 से अधिक मनेंद्रगढ़ ब्लॉक में हैं। इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जागरूकता फैलाने की अपील की।

2030 तक एड्स खत्म करना संभव
श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भारत स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी है। पोलियो, खसरा और कोरोना जैसी चुनौतियों से भारत ने दुनिया को रास्ता दिखाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि समाज और युवा ठान लें तो 2030 तक एड्स को जड़ से खत्म करना संभव है।
कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य मंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को एड्स के विरुद्ध सामाजिक संकल्प की शपथ दिलाई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले, रश्मि सोनकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खरे, अस्पताल अधीक्षक स्वप्निल तिवारी सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विरांगना श्रीवास्तव ने किया और आभार प्रदर्शन डॉक्टर स्वप्निल तिवारी ने किया।
<
