Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » State-Cabinet meeting today… decisions will be approved before the session | साय-कैबिनेट की बैठक आज…सत्र से पहले फैसलों पर लगेगी मुहर: धान खरीदी-वित्तीय स्थिति पर होगा मंथन, शीतकालीन सत्र की रणनीति बनाएंगे कैबिनेट सदस्य – Chhattisgarh News
Breaking News

State-Cabinet meeting today… decisions will be approved before the session | साय-कैबिनेट की बैठक आज…सत्र से पहले फैसलों पर लगेगी मुहर: धान खरीदी-वित्तीय स्थिति पर होगा मंथन, शीतकालीन सत्र की रणनीति बनाएंगे कैबिनेट सदस्य – Chhattisgarh News

By adminDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
zvhigw 1765301634
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले साय कैबिनेट की अहम बैठक आज यानि बुधवार को आयोजित होगी। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे यह बैठक होगी।

.

जानकारी के अनुसार, बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दे प्राथमिकता में रहेंगे। धान खरीदी व्यवस्था, रकबा समर्पण, भंडारण और भुगतान प्रबंधन जैसी चुनौतियों पर रिपोर्ट पेश की जाएगी।

सरकार इस क्षेत्र में और सुधारों पर विचार कर सकती है। इसके साथ ही राज्य की वित्तीय स्थिति, औद्योगिक निवेश की संभावनाएं, स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां और कानून-व्यवस्था की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल हो सकती हैं।

पिछली बैठक के फैसलों की समीक्षा

इस अहम बैठक में नीतिगत और प्रशासनिक फैसलों पर भी चर्चा होगी। राजनीतिक हलकों में यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि 3 दिसंबर को हुई पिछली बैठक के फैसलों की समीक्षा के साथ नए निर्णय भी लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि यह बैठक सरकार के आगामी एजेंडे की दिशा तय करेगी।

c48o2y 1765301670

विधानसभा शीतकालीन सत्र पर रणनीति

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान धर्मांतरण संशोधन बिल समेत कई विधेयक प्रस्तुत किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में पेश होने वाले विधेयकों, अनुपूरक बजट और संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी इस कैबिनेट बैठक में मिल सकती है। साथ ही नवा अंजोर विजन डॉक्यूमेंट पर भी विस्तृत प्रेजेंटेशन होने की संभावना है।

हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन परंपरा के मुताबिक विधानसभा सत्र से पहले कैबिनेट के जरिए महत्वपूर्ण नीतिगत दिशा तय की जाएगी। सरकार इस बैठक के जरिए बड़े संदेश देने की तैयारी में दिखाई दे रही है।

पूर्व कैबिनेट बैठक में लिए गए थे ये अहम निर्णय

  • पिछली कैबिनेट ने मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA) को मंजूरी दी, जिससे 1 दिसंबर 2025 से घरेलू उपभोक्ताओं को 100 से बढ़ाकर 200 यूनिट तक 50 प्रतिशत बिजली छूट मिलेगी।
  • प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए 1 किलोवॉट सोलर प्लांट पर 15,000 रुपये और 2 किलोवॉट या अधिक पर 30,000 रुपये अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी, जो बिजली खपत को शून्य करने में मददगार साबित होगी।
  • उच्च शिक्षा मजबूत करने को छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 और दुकान-स्थापना संशोधन विधेयक 2025 को मंजूरी मिली, जो ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ाएंगे और रोजगार सृजन को गति देंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076534
Views Today : 418
Views Last 7 days : 3828
Views Last 30 days : 11633
Total views : 106633
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.