मुंगेली जिला जेल में कैदियों के लिए इंडोर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत जयंती वर्ष के तहत कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतियोगिताओं में शतरंज, कैरम बोर
.
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कंचनलता आचला ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बंदियों में मानसिक तनाव को कम करते हैं और उनमें आत्मविश्वास व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
सहायक जेल अधीक्षक ममता पटेल ने बताया कि मुंगेली जिला जेल में इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य बंदियों में आपसी सहयोग और अनुशासन की भावना विकसित करना है।
इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ. संजय ओबेराय, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य स्वतंत्र तिवारी और जेल अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।


<
