Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Son-in-law and three others arrested for throwing petrol bomb at in-laws’ house | ससुराल में पेट्रोल बम फेंकने वाला दामाद सहित तीन गिरफ्तार: सास व ससुर की जलने से हो गई थी मौत, पहले भी साले पर चलाई थी गोली – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Son-in-law and three others arrested for throwing petrol bomb at in-laws’ house | ससुराल में पेट्रोल बम फेंकने वाला दामाद सहित तीन गिरफ्तार: सास व ससुर की जलने से हो गई थी मौत, पहले भी साले पर चलाई थी गोली – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 21, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 21 at 1755347ac5497b 1761049680
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरिया जिले के बड़े साल्ही गांव में ससुराल में पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले दामाद एवं उसके दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दामाद द्वारा आग लगाए जाने से गंभीर रूप से झुलसे ससुर की मौके पर एवं सास की दूसरे दिन रायपुर ले जाते समय मौत हो गई थ

.

जानकारी के मुताबिक, 13 अक्टूबर की देर रात बड़े साल्ही निवासी रायराम केंवट (60 वर्ष) के घर नकाब पहनकर घुसे दो युवकों ने पेट्रोल डाला और बाहर निकलकर पेट्रोल बम घर में फेंक दिया। घर में आग लगने एवं विस्फोट से रायराम की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरे कमरे में सो रही उसकी पत्नी पार्वती (59 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गई थी। हादसे के बाद पार्वती को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से रेफर कर दिया था। रायपुर ले जाने के दौरान दूसरे दिन उसकी भी मौत हो गई थी।

दामाद ने दिया घटना को अंजाम गंभीर रूप से झुलसी पार्वती केंवट ने मृत्यु पूर्व बयान में बताया था कि दो युवक उसके घर में नकाबपोश पहनकर घुसे थे, जिनमें से एक उसका दामाद सुरेश ठाकुर, निवासी कानपुर, यूपी था। घटना के बाद फरार दामाद एवं सहयोगियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

कोरिया पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सुरेश ठाकुर (38 वर्ष) बिलासपुर से आने वाली बस में बैठकर आ रहा है। उसे रतनपुर एवं कटघोरा के बीच में बिलासपुर एवं रतनपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। सुरेश ठाकुर के साथ आगजनी की घटना में शामिल आरोपी प्रदीप बैरागी (25 वर्ष) निवासी मंडला, मध्यप्रदेश और सहयोगी सहदेव (37 वर्ष) निवासी खड़गवां को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

ससुराल में पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग

ससुराल में पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग

अब जानिए विवाद की पूरी कहानी दरअसल, उत्तरप्रदेश का रहने वाला सुरेश ठाकुर पहले खड़गवां में रहकर ट्रक चलता था। इस दौरान सुरेश ठाकुर का प्रेम संबंध राय राम की बेटी जीनी से हो गया था। 10 साल पहले दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की। शादी के बाद उनके 2 बच्चे भी हुए।

इसके बाद सुरेश और जीनी खड़गवां में रहने लगे थे। कुछ समय बाद वह यूपी चले गए, जहां सुरेश ठाकुर की एक और पत्नी थी। इसे लेकर जीनी और सुरेश में विवाद होने लगा। करीब 6 महीने पहले जीनी अपने बच्चों के साथ वापस मायके लौट आई।

जीनी ससुराल से अलमारी एवं मंहगे सामान भी साथ ले आई थी। इसके बाद दामाद सुरेश सिंह अपने ससुराल से 10 लाख रुपये मांग रहा था। उसने चार माह पहले भी ससुराल में आकर हंगामा किया था और साले पर गोली चला दी थी।

17 लीटर पेट्रोल लेकर पहुंचा था आरोपी कोरिया एसपी रवि कुर्रे ने बताया कि घटना की रात सुरेश ठाकुर अपने साथी प्रदीप बैरागी के साथ बाइक में सवार होकर बड़े साल्ही पहुंचा था। उसने पेट्रोल पंप से जरिकन में 17 लीटर पेट्रोल खरीदा।

सुरेश ठाकुर जब के ससुराल में दरवाजा नहीं लगे होने के कारण वह आसानी से अंदर चला गया एवं ससुर के उपर उसने पेट्रोल डाल दिया। उसने बाहर आकर आग लगा दी थी।

एसपी रवि कुर्रे ने बताया कि आरोपी दामाद सुरेश ठाकुर काफी शातिर है। वह हमेशा अपना मोबाइल बंद रखता था एवं दूसरे के मोबाइल से लोगों को काल करता था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि उसकी दोस्ती ठगगांव निवासी सहदेव सूर्यवंशी से है तो पुलिस ने उसे पकड़ा। सहदेव के पास एक कट्टा एवं 7 कारतूस मिले जो सुरेश ठाकुर ने दिए थे।

सहदेव से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सुरेश ठाकुर को ट्रेस किया। उसका लोकेशन नागपुर, महाराष्ट्र में मिला। कोरिया पुलिस की टीम नागपुर पहुंची तो वह वहां से रवाना हो चुका था। पुलिस ने लगातार उसे ट्रेस किया और उसे बस में सवार होकर बिलासपुर से आने के दौरान रतनपुर के थाना प्रभारी संजय राजपूत की टीम के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:एसपी मनोज खेलारी ने 14 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

April 30, 2026

होटल में 3 लाख का एक्सपायर्ड पैक्ड फूड,खराब मिठाई मिली:सरगुजा बस स्टैंड के होटल व डेली निड्स में छापा, लाइसेंस सस्पेंड, 50 हजार जुर्माना

April 30, 2026

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाते 3 गिरफ्तार:अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस ने दी दबिश, 3 मोबाइल समेत 51 हजार कैश जब्त

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069293
Views Today : 109
Views Last 7 days : 963
Views Last 30 days : 4068
Total views : 90297
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.