राजनांदगांव की शिवनाथ वाटिका में आयोजित संस्कारधानी गरबा उत्सव सीजन-9 के छठवें दिन शनिवार को गरबा की धूम रही। इस दौरान पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विज
.
कार्यक्रम में गरबा प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। अनुराधा पोद्दार और सोना अग्रवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
विजेताओं में आरूष तिवारी को बेस्ट गरबा मेल और सिमरत टोटवानी को बेस्ट गरबा फीमेल का खिताब मिला। बेस्ट ड्रेसअप मेल रोशन सेन और बेस्ट ड्रेसअप फीमेल आरती राजपूत रहीं। बच्चों की श्रेणी में कृति टोटवानी बेस्ट गरबा किड बनीं, जबकि संदीप कनक साहेबान को बेस्ट गरबा कपल का पुरस्कार दिया गया।

अमन रायजादा व गुंजन अवचट बने गरबा के राजकुमार-राजकुमारी
इसके अतिरिक्त, अमन रायजादा गरबा राजकुमार और गुंजन अवचट गरबा राजकुमारी चुनी गईं। अभिषेक राजेंद्र जैन परवती गरबा स्टार मेल और भावना राठी परवती गरबा स्टार फीमेल रहीं। राहुल शर्मा और हर्षा तजवानी को शाइन फेस ऑफ द डे, वहीं पूजा अग्रवाल को एसकेआर डेंटल स्माइल ऑफ द डे का खिताब मिला।
प्रगती शुक्ला, भावेश रूचंदानी, निधी सोनी, वेनू कन्नौजे, कविता नेताम, भूमिका सिन्हा, एवा अग्रवाल और श्रीतीजा वर्मा को भी उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। आयोजक अवंत अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में परंपरा और संस्कृति के प्रति उत्साह बढ़ाना है। राहुल चोपड़ा ने कहा कि प्रतिभागियों के उत्साह और गरबा के प्रति लगाव से ही यह आयोजन हर साल भव्य बनता जा रहा है। विजेताओं के नाम घोषित होते ही पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस आयोजन के मुख्य मेहमान राकेश परख, सुनील जैन और टिकम सोनी थे। गरबा महोत्सव बचपन स्कूल की ज्योति शर्मा और निधि दीक्षित के नेतृत्व में सफलतापूर्वक हुआ। इस दौरान माता-पिता ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया। रंग-बिरंगे कपड़े, सजावट और गरबा की धुन पर बच्चे खूब नाचे, जिससे माहौल और भी शानदार बन गया।
पुरस्कार विजेता:
– गरबा किंग (सबसे अच्छा कपड़ा और नृत्य): सौरभ थावरें
– गरबा क्वीन (सबसे अच्छा कपड़ा और नृत्य): डॉ. आयेशा ग़ज़ी
– गरबा कपल ऑफ द नाइट: सौम्या आनन्द राजपूत और किरण राजू सोनी
– लिटिल गरबा स्टार (बालिका): हितनाशी चन्द्रा (प्रि-प्राइमरी), प्रिशा थावरे (प्राइमरी)
– लिटिल गरबा स्टार (बालक): व्यांश सिंह (प्रि-प्राइमरी), भाविक जैन (प्राइमरी)
– बेस्ट गरबा टीचर: ऋषिका सोनी, आयुषी झा, डिम्पल गंगवानी
इस गरबा महोत्सव ने बच्चों को मंच दिया और शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग से यह कार्यक्रम यादगार बन गया। इसने फिर साबित किया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के बेहतर विकास में बहुत जरूरी होते हैं।
<
